Vishal Sarraf AIR-4: विशाल सर्राफ का इंडियन कोस्ट अकाउंट सर्विस में चयन, चौथी बार लगी केंद्र की नौकरी
Indian Cost Accounts Service: विशाल सर्राफ राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव धमोरा के रहने वाले हैं। इनके पिता रमेश सर्राफ धमोरा स्वतंत्र पत्रकार तथा पूर्व सरपंच है।
ICoAS Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज इंडियन कॉस्ट अकाउंट्स सर्विस का परीक्षा परिणाम जारी किया है, जिसमें राजस्थान के विशाल सर्राफ ने अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विशाल सर्राफ राजस्थान में झुंझुनू जिले के धमोरा गांव रहने वाले हैं। इनका चयन विशाल सर्राफ पुत्र रमेश सर्राफ का इंडियन कॉस्ट अकाउंट्स सर्विस में असिस्टेंट डाइरेक्टर के पद पर चयन हुआ है।

विशाल अभी इनकम टैक्स विभाग मुंबई में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। केंद्र सरकार की सेवा में विशाल सर्राफ का चौथी बार चयन हुआ है। दो साल पूर्व विशाल का सेबी में अधिकारी के पद पर चयन हुआ था मगर ज्वाइन नहीं की थी। उससे पहले विशाल एक साल तक नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन कुल्लू हिमाचल प्रदेश में ट्रेनी मैनेजर के पद पर काम कर चुके हैं।
विशाल के पिता रमेश सर्राफ धमोरा स्वतंत्र पत्रकार तथा पूर्व सरपंच है। विशाल ने झुंझुनू में अरविंद चौधरी के निर्देशन में सीए की परीक्षा पास की थी। उसने सीनियर तक की पढ़ाई गीता बाल निकेतन स्कूल भोड़की से तथा प्रारंभिक शिक्षा धमोरा से प्राप्त की है।
विशाल की पत्नी प्रीति भी सीए है तथा अभी इंडियन बैंक अहमदाबाद में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। विशाल ने बताया कि सभी ग्रामवासियों के आशिर्वाद से ही उसका चयन हो पाया है। विशाल के चयन पर उनके गांव में खुशी का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications