Viral Video: राजस्थान में शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा की विदाई पार्टी में जमकर थिरके अधिकारी-कर्मचारी

Viral Video: राजस्थान में शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा की विदाई पार्टी में अधिकारी-कर्मचारियों का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा की विदाई पार्टी में कलेक्टर ने अधिकारियों के संग राजस्थानी गीतों पर डीजे की धुन पर ऐसा डांस किया कि वायरल हो गया।

viral-video-officers-and-employees-danced-vigorously-at-the-farewell-party-of-shahpura-collector-ti

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शाहपुरा जिला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा का स्थानांतरण होने के बाद शाहपुरा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलेक्टर टीकमचंद बोहरा को विदाई पार्टी दी।

इस विदाई पार्टी के दौरान कलेक्टर टीकम चंद बोहरा ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ डांस किया और साथियों ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया। अब यह वायरल हो गया है।

आपकों बता दे दि हाल ही में राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया था।

जहां शाहपुरा जिला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा का स्थानांतरण शाहपुरा जिला कलेक्टर के पद से जयपुर संयुक्त सचिव वित्त विभाग के पद पर किया है।

जिसके बाद शाहपुरा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व कार्मिकों ने कलेक्टर टीकम चंद बोहरा को विदाई पार्टी दी जहां विदाई पार्टी में अधिकारियों व कर्मचारियों ने डांस किया।

इस दौरान कलेक्टर टीकमचंद बोहरा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि शाहपुरा नया जिला सृजित हुआ है, जहां अधिकारियों व कार्मिकों की वजह से ही प्रशासनिक कार्यों में सुगमता रही है।

जिससे जिले की आम जनता को भी राहत मिली है, कलेक्टर बोहरा भले ही इस पद पर लगभग छः महा समय के लिए पद स्थापित रहे हैं।

लेकिन काम के प्रति सजक रहने के कारण आम जनता को निराशा हाथ नहीं लगी थी। इसी कारण शाहपुर जिले के अधिकारियों व कार्मिकों ने शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा का स्थानांतरण होने पर कलेक्टर आवास पर स्थित उद्यान परिसर में विदाई पार्टी दी ।

इस दौरान शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा ने भी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+