Rajasthan Rain: 30 साल बाद आई नदी का ग्रामीणों ने चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत, DJ पर जमकर नाचे
राजस्थान में मानसून 2023 के बदरा जमकर बरस रहे हैं। भीलवाड़ा जिले के धूल खेड़ा गांव में कोठारी नदी में 30 साल बाद पानी आया तो ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
kothari Nadi Bhilwara: राजस्थान में मानसून की बारिश जमकर हो रही है। नदी-नालों में खूब पानी आया है।
भीलवाड़ा जिले में तो नदी के पानी के स्वागत में ग्रामीणों ने पलक पांवड़े बिछा दिए। नाचते-गाते हुए नदी का स्वागत किया।

दरअसल, भीलवाड़ा जिले में जोरदार बारिश हुई है। यहां का लड़की बांध ओवरफ़्लो होकर 2 दिन से 6 इंच पानी की चादर चली।
बांध ओवरफ़्लो होने के कारण कोठारी नदी में भी खूब पानी आया। यहां पानी 30 साल बाद गांव धूल खेड़ा भी पहुंचा। वर्षों से सूखी पड़ी कोठारी नदी में पानी देखकर ग्रामीणों में उल्लास छा गया।
धूल खेड़ा गांव के लोगों ने पानी को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीजे पर जमकर डांस भी किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तीन दशक बाद कोठारी नदी में पानी की आवक होने पर ग्रामीणों ने चुनरी ओढ़ाकर न केवल स्वागत किया गया बल्कि नदी के पानी में नारियल और दही की मटकी बहाकर स्वागत भी किया।
गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार का मानसून जबरदस्त मेहरबान है। मानसून के चार माह में होने वाली बारिश का 50 प्रतिशत आंकड़ा पूरा भी हो गया जबकि अभी दो माह का मानूसन अभी बचा है। पूरे राजस्थान में अभी तक 223 प्रतिशत एमएम बारिश हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications