Rajasthan: तांत्रिक की दहशत में पूरा गांव, पुलिस ने गिरफ्तार किया तो हुआ यह खुलासा !
Rajasthan News: राजस्थान में तांत्रिक की तंत्र विद्या का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। तांत्रिक से परेशान होकर ग्रामीणों ने आज पुलिस थाने में गुहार लगाई है। तांत्रिक पर नशे का व्यापार करने का भी आरोप लगाया है।
प्रदेश में कभी टोने-टोटके के नाम पर तो कभी डायन के नाम प्रताड़ित करने के मामले सामने आते रहे है। कई बार इन टोने-टोटकों की वजह से खूनी संघर्ष भी हुए है तो कभी बच्चों की जान भी चली गई है।
राजस्थान के अनूपगढ़ में भी तांत्रिक के काले जादू से लोग खासे परेशान है। विज्ञान के इस युग में भी अंधविश्वास की कहानियों से लोग जूझ रहे है। अनूपगढ़ के लोगों ने आज पुलिस थाने पहुंच अधिकारियों को पीड़ा सुनाई और कहा कि तांत्रिक विद्या से किसी का बड़ा अहित किया जा सकता है।

शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि अनूपगढ़ के पास में नई बिंजौर में तंत्र विद्या से और नशे के कारोबार से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। इसी को लेकर नई बिजौर के सभी ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
ग्रामीणों की शिकायत पर हेड कांस्टेबल पदम सिंह ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए ढोंगी तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कांस्टेबल पदम सिंह ने बताया कि आज ग्रामीण शिकायत लेकर आए थे, ग्रामीणों ने तांत्रिक राकेश पर अनूपगढ़ के गांव 2 7 A में नई बिंजौर में नशे का व्यापार करने के भी आरोप लगाए है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए यह भी बताया तांत्रिक बाबा को सभी ग्रामीण समझाने के लिए गए थे परंतु तांत्रिक बाबा ने दुर्व्यवहार गाली गलौज सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। जिसे सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर पुलिस थाना अनूपगढ़ पहुंचे और कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications