राजस्थान के केकड़ी में थानेदार का वीडियो वायरल, मंत्री कन्हैयाल लाल को लेकर की टिप्पणी

Rajasthan News: राजस्थान में खाकी को दागदार करने वाले दरोगा सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में एक बार फिर एक दरोगा का फरियादी और मंत्री का नाम लेकर गाली गलौच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल हुआ तो मंत्री एक्शन में आए फिर क्या था नप गए दरोगा जी।

दरअसल केकड़ी जिले के टोडारायसिंह थाने के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पर एक महिला से दुर्व्यवहार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।

इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है (वन इंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है)। जिसके बाद इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

टोडारायसिंह थानेदार राजेंद्र सिंह द्वारा फरियाद लेकर थाने गई महिला के साथ चलूंगी का ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद एसपी केकड़ी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।

video-of-sho-in-kekri-rajasthan-goes-viral-he-made-a-comment-about-minister-kanhaiyalal

अपना खातेदारी खेत की फसल नष्ट कर देने के महिला फरियादी अपने पति के साथ प्रकरण दर्ज कराने 12 जुलाई को थाने गई लेकिन थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने महिला का प्रकरण दर्ज करने के बजाय गाली गलौज कर दुर्व्यवहार किया और बिना प्रकरण दर्ज किया लौटा दिया, यद्यपि 2 दिन बाद प्रकरण दर्ज किया गया।

इसका ऑडियो-वीडियो वायरल होने तथा भासू निवासी फरियादी महिला मनीषा पत्नी धर्मराज जाट द्वारा उपखंड अधिकारी टोडारायसिंह को ग्रामीणों के साथ ज्ञापन सौंप कर थाना अधिकारी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके बाद एक्शन में आए पुलिस अधीक्षक केकड़ी ने टोडारायसिंह थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया हैं।

गौरतलब है कि वायरल ऑडियो वीडियो में थानेदार महिला फरियादी को ही नहीं बल्कि स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को भी गाली गलौज करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

महिला और मंत्री को लेकर बोले अपशब्द
इस पर महिला ने कहा कि साहब हमने तो एक बार ही करवाया है, वह (दूसरे पक्ष के लोग) तो जाने कितनी बार करवाते हैं।

इस पर इंस्पेक्टर ने महिला और एक कैबिनेट मंत्री के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा 'तू और मंत्री को....घुसेड़ दूंगा।'

वीडियो के अनुसार इस मामले को लेकर महिला ने किसी मंत्री से विवाद को लेकर सिफारिश करवाई थी। इसके कारण आरोपी इंस्पेक्टर बुरी तरह भड़क गए और मंत्री के खिलाफ अश्लील और मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+