Watch : राजस्थान में इंदिरा रसोई योजना के भोजन की 'थालियां साफ करते' नजर आए सुअर
राजस्थान में लोगों को महज आठ रुपए में भोजन उपलब्ध करवाने के लिए इंदिरा रसोई योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत परोसे गए भोजन की थालियों को सुअर साफ करते नजर आए हैं। मामला एमएसजे कॉलेज भरतपुर के सामने का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंदिरा रसोई के सामने खाने के जूठे बरतन रखे हुए हैं, जिन्हें दो सुअर चाट-चाटकर साफ कर रहे हैं। इंदिरा रसोई योजना को राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने लॉंच किया था। योजना के तहत 25 इंदिरा रसोई संचालन के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सुअरों द्वारा थाली साफ किए जाने का वीडियो वायरल होने पर भरतपुर नगर निगम ने ठेकेदार को तुरंत हटा दिया और नोटिस जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications