Rajasthan News: जयपुर के डाइटीशियन रजत जैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर के एक डाइटीशियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक डाइटीशियन 60 दिनों तक जंक फूड खाने और एक्सरसाइज न करने का चैलेंज ले रहे हैं। आपको इस डाइटीशियन की कहानी चौंका देगी। जिन्होंने डाइटीशियन बनने के अपने सफर में कई मिथकों को तोड़ा है।

जयपुर के यह डाइटीशियन रजत जैन मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने जब होम साइंस से ग्रेजुएशन करने का फैसला लिया तो घर से लेकर समाज तक हर तरफ उनका मजाक उड़ाया गया। 30 लड़कियों की क्लास में वो अकेले लड़के थे। लेकिन उन्होंने अपने सपने को पूरा करने की ठानी। आज वो न सिर्फ एक कामयाब डायटीशियन हैं। बल्कि लाखों की कमाई भी कर रहे हैं।

rajat jain

रजत जैन ने होम साइंस में बैचलर डिग्री के बाद क्लिनिकल न्यूट्रिशन और डाइटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। योगा और साइंस में मास्टर डिग्री भी ली। उन्होंने फूड और न्यूट्रिशन से जुड़े कई कोर्स भी किए। आज वे स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर भी हैं।

रजत के पिता अनाज के व्यापारी थे। बचपन से ही वे अलग-अलग अनाजों को देखते और उनके पोषण मूल्यों का अध्ययन करते थे। यहीं से पोषण और आहार में उनकी रुचि पैदा हुई। 2013 में उन्होंने जयपुर के एक जिम से अपने करियर की शुरुआत की। आज वे राजस्थान पुलिस अकादमी, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी और राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम कर रहे हैं। उन्हें बेस्ट डाइटीशियन का पुरस्कार भी मिल चुका है।

जयपुर के रजत जैन की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है। जो यह मानते हैं कि डॉक्टर या इंजीनियर के अलावा करियर में कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर आपके पास जुनून और लगन है तो आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। फिर चाहे वो समाज की नजर में कितना भी अपरंपरागत ही क्यों न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+