Rajasthan News: शराब ठेके से 13 लाख रूपए की शराब ले उड़े शातिर बदमाश,और फिर...
Rajasthan News: चोरी तो आपने कई देखी होगी...सोने,चांदी और लाखों की नगदी उड़ाने वाले तो कई शातिर चोर देखे लेकिन शराब की ऐसी चोरी पहली बार सामने आई है।
राजस्थान के दौसा में शातिर चोरों ने एक शराब ठेके पर धावा बोलकर 13 लाख रुपए की शराब चुरा ली। 86 पेटी अंग्रेजी शराब 131 पेटी देशी शराब,110 पेटी बीयर को शातिर चोर ले उड़े।

शराब चोरी की घटना के बाद अब पुलिस चोरों को ढूंढने के लिए हाथ पैर मार रही है। दरअसल दौसा जिले में चोरियों की घटनाएं आम होती जा रही है बीती रात सिकराय के एक शराब के ठेके पर से चोर 13 लाख की शराब ले उड़े।
आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का स्लोगन देने वाली प्रदेश की राजस्थान पुलिस की दौसा पुलिस को खुलेआम अज्ञात चोर चुनौती दे रहे हैं।
शराब चोरी का मामले दौसा जिले के सिकराय का है जहां बीती रात चोरों ने धमाचौकड़ी मचाते हुए एक शराब की दुकान निशाना बना कर लाखों रुपए की अंग्रेजी,देशी,बीयर की पेटियों पर हाथ फेर कर फरार हो गए ।
मानपुर थाना अंतर्गत शराब के ठेके पर बीती देर रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें 86 पेटी अंग्रेजी शराब 131 पेटी देशी शराब 110 पेटी बियर की चोरी हुई है।
चोरी की सूचना शराब ठेके के मालिक ने मानपुर पुलिस को दी और मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर पहुंचकर अज्ञात लोगों की जानकारी में जुटी हुई है वही शराब ठेके मलिक ने बताया कि करीब 13 लाख रुपए की शराब चोरी की गई है।
उधर मानपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर अज्ञात चोरों की जानकारी प्राप्त कर जांच की जांच में जुटी गई है जिले में बढ़ते अपराधों के चलते पुलिस को चोर खुलेआम चैलेंज दे रही बहरहाल मानपुर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच करने मे लगी है।












Click it and Unblock the Notifications