उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपने गृह जिले झुंझुनूं का दौरा, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Vice President Jagdeep Dhankhar Jhunjhunu Visit: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुंझुनूं के गांव किठाना के रहने वाले हैं।
Vice President Jagdeep Dhankhar in Jhunjhunu: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अपने गृह जिले झुंझुनूं में आ रहे हैं। मंदिरों में दर्शनों करेंगे और सैनिक स्कूल भी जाएंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर शनिवार को दिनभर झुंझुनूं जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

झुंझुनूं जिला कलक्टर डॉ खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह शनिवार को झुंझुनूं में हवाई पट्टी, रानी शक्ति मंदिर, सैनिक स्कूल, देवीपुरा स्थित हेलीपैड और लोहार्गल सूर्य मंदिर का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एडीएम मुरारी लाल शर्मा, एएसपी गिरधारी लाल शर्मा भी साथ रहे।
यह रहेगा कार्यक्रम
- 7.25 पर दिल्ली से हेलिकॉप्टर से रवाना।
- 8.35 पर सूर्य मंदिर के निकट हेलिपेड पर पहुंचेंगे।
- 8.55 पर सूर्य मंदिर लोहार्गल पहुंचेंगे व वहां पूजा अर्चना करेंगे।
- 9.55 पर झुंझुनूं हवाई पट्टी आएंगे।
झुंझुनूं के गांव किठाना के रहने वाले
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव किठाना के रहने वाले हैं। पिछले साल 2022 में उपराष्ट्रपति बने। इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। साल 1962 में अपने भाई कुलदीप धनखड़ के साथ चित्तौड़गढ़ में स्थित सैनिक स्कूल पढ़ाई की। उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ पिछले दिनों चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल भी जाकर आए।
लोहार्गल सूर्य मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना
यहां झुंझुनूं जिले के लोहार्गल सूर्य मंदिर और रानी शक्ति मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद सैनिक स्कूल झुंझुनूं के छात्रों-शिक्षकों को संबोधित करेंगे। झुंझुनूं जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद उपराष्ट्रपति जयपुर जाएंगे। वहां राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का राजभवन जयपुर जाने का भी कार्यक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications