Jhalrapatan Election: वसुंधरा के सामने चुनाव लड़ रहे 2 बीवी वाले कांग्रेस के रामलाल चौहान कितने अमीर हैं?
Vasundhara Raje Vs Ramlal Chauhan: राजस्थान विधानसभा चुनाव की (rajasthan assembly election) सबसे हॉट सीटों में से एक झालरापाटन है।
Vasundhara Raje Vs Ramlal Chauhan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सामने कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल चौहान पिवाड़ा ने पर्चा भरा है। राजस्थान चुनाव में ये दो बीवी वाले प्रत्याशी हैं।
राजस्थान कांग्रेस ने प्रत्याशियों की अपनी आखिरी सूची में झालरापाटन सीट पर रामलाल चौहान का नाम फाइनल किया है। झालरापाटन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का गढ़ है। यहां से उनको मात देना आसान नहीं है।

झालावाड़ से ही वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत भाजपा सांसद हैं। खुद वसुंधरा राजे झालरापाटन से चार बार विधायक व झालावाड़ से पांच बार सांसद चुनी जा चुकी हैं।
आईए जानते हैं वसुंधरा राजे को उन्हीं के गढ़ में हराने उतरे रामलाल चौहान के बारे में
झालरापाटन से वसुंधरा राजे सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल चौहाना झालावाड़ जिले की दांता तहसील के गांव बालदा के रहने वाले हैं। 63 वर्षीय रामलाल चौहान ने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी के कॉलम में दो नाम लिखे हैं। एक जमना बाई व दूसरा तेजा बाई। यह भी उल्लेख किया है कि रामलाल ने कभी आयकर रिर्टन फाइल नहीं किया है।

दोनों पत्नियों के पास कितने गहने?
हलफनामे में रामलाल ने अपनी सकल कुल मूल्य 8 लाख 50 हजार 438 रुपए दिखाए हैं। राजपूत समाज से ताल्लुक रखने वाले रामलाल चौहान की पत्नी जमना बाई के पास 15 तोला सोने के जेवर हैं, जिनकी कीमत 9 लाख 30 हजार एवं चांदी के जेवर एक किलो, जिसकी कीमत 73 हजार 500 रुनपए हैं। इसी तरह से तेजा बाई के पास 15 तोला सोने के जेवर हैं, जिनकी कीमत भी 9 लाख 30 हजार रुपए है। जमना बाई जितनी ही चांदी है।
पूर्व प्रधान रहे हैं रामलाल चौहान
बता दें कि वसुंधरा राजे के सामने लड़ने जा रहे कांग्रेस के रामलाल चौहान पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। सोमवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर नामांकन फार्म भरने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि ये लड़ाई काश्तकार के बेटे एवं महलों में रहने वाली रानी के बीच है। हम जमीन से जुड़े हुए लोग हैं। हम गहलोत साहब की जनोपयोगी स्कीम के आधार पर लोगों के बीच जायेंगे ओर चुनाव जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications