Vasundhara Raje Net Worth: जानिए कितनी है वसुंधरा राजे की संपत्ति, चुनाव शपथ पत्र में हुआ खुलासा
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालरापाटन से पर्चा भरा है। ( Vasundhara Raje Net Worth) चुनाव शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 5 करोड़ 50 लाख रुपए बताई है।
Vasundhara Raje Net Worth 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया साल 2023 में 5 करोड़ 50 लाख की मालकिन हैं। इनके पास तीन किलोग्राम से ज्यादा सोना व 15 किलोग्राम से ज्यादा चांदी और 2 लाख 5 हजार रुपए नकद हैं। जयपुर की SBI बैंक शाखा में वसुंधरा राजे 11 लाख 58 हजार 555 रुपए जमा हैं।
दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में वसुंधरा राजे सिंधिया ने शनिवार को झालावाड़ जिले की अपनी परम्परागत सीट झालरापाटन से नामांकन पत्र दाखिल किया है। वसुंधरा राजे ने चुनाव हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है।

वसुंधरा के पास नहीं कोई वाहन
झालरापाटन विधानसभा सीट के साल 2023 के हलफनामे के अनुसार वसुंधरा राजे के पास कोई वाहन नहीं है। ना ही राजे ने किसी प्रकार का कोई लोन ले रखा है। पिछले चुनाव के शपथ पत्र में पांच लाख के कर्ज का जिक्र किया था। जो अब नहीं दिखाया। वसुंधरा राजे के पास 3179 ग्राम के सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 1 करोड़ 92 लाख 93 हजार 351 रुपए है। वहीं, चांदी के आभूषणों व बर्तनों की कीमत 11 लाख 19 हजार रुपए बताई है।
पांच साल में नकद राशि बढ़ी
बता दें कि वसुंधरा राजे सिंधिया ने साल 2018 के चुनावी शपथ पत्र में अपनी 4 करोड़ 54 लाख की संपत्ति बताई थी, जो पांच साल में बढ़कर पांच करोड़ को पार कर गई। तब इनके पास एक लाख 29 हजार रुपए नकद थे। अब नकदी बढ़कर 2 लाख 5 हजार रुपए हो गई।
वसुंधरा राजे चार बार विधायक, पांच बार सांसद
वसुंधरा राजे सिंधिया ने साल 2013 व 2003 में दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। झालरापाटन से साल 2003 से लगातार 4 बार विधायक चुनी गई हैं। राजे झालावाड़ से पांच बार सांसद भी चुनी जा चुकी हैं। अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में काफी सक्रिय नजर आ रही हैं।
वसुंधरा ने दसवीं बार नामांकन भरा
वसुंधरा राजे ने झालावाड़ से दसवीं बार नामांकन भरा है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले राजे 4 बार झालरापाटन सीट से विधानसभा चुनाव और 5 बार लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र भर चुकी हैं। शनिवार को वसुंधरा राजे की नामांकन रैली केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी शामिल है। नामांकन से पहले वसुंधरा राजे ने राड़ी के बालाजी मंदिर में धोक लगाई।
वसुंधरा राजे का रिटायरमेंट वाला बयान
नामांकन के मौके पर वसुंधरा राजे का रिटायरमेंट वाला बयान सुर्खियों में रहा है। एक दिन पहले वसुंधरा राजे ने चुनावी रैली में कहा था कि मैं अब रिटायरमेंट ले सकती हैं। शनिवार को कहा कि उन्होंने रिटायरमेंट वाला झालावाड़ सांसद व बेटे दुष्यंत के भाषण से खुश होकर कहा था। मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि कहीं नहीं जाने वाली हूं। रिटायरमेंट की बात दिमाग में भी मत लाना।












Click it and Unblock the Notifications