Lok Sabha Election: वैभव गहलोत ने भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी से लिया आशिर्वाद, वीडियो देखिए

Lok Sabha Election: एक ओर जहां राजस्थान के लोकसभा चुनावों में जुबानी जंग छिड़ी हुई है वहीं दूसरी ओर जालौर-सिरोही सीट के कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।

भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत जब आमने सामने हुए तो वैभव अपने काफिले को छोड़कर लूंबाराम की ओर जा दौड़े...फिर दौड़कर पैर छूकर आशिर्वाद लेते नजर आए।

vaibhav-gehlot-took-blessings-from-bjp-candidate-lumbaram-chaudhary-watch-video

अब दोनों ही नेताओं का वीडियो सोश्यल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वैभव गहलोत दोनों हाथ जोड़कर यह कहते नजर आ रहे है कि आप वरिष्ठ है आशिर्वाद रखिएगा और लुम्बाराम भी बड़ी सादगी से हाथ जोड़कर जवाब दे रहे है कि बिल्कुल पूरा आशिर्वाद रहेगा।

जालोर सिरोही लोकसभा सीट सियासी तस्वीर काफी उलटी दिख रही है. यहां वैभव गहलोत और लुंबाराम चौधरी की मुलाकात की वीडियो वायरल हो रही है।

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हैं। जहां दोनों ही तरफ के नेता अपनी-अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों ही नेता अपने-अपने प्रतिद्वदी को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

चूरू सीट पर तो राहुल कास्वां और राजेंद्र सिंह राठौड़ दोनों ही एक दूसरे पर जुबानी जंग से पीछे नहीं हट रहे हैं। जबकि जालोर सिरोही लोकसभा सीट की बात करें तो यहां तस्वीर काफी उलट है। जालोर-सिरोही सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत और बीजेपी की ओर से लुंबाराम चौधरी मैदान में हैं।

दरअसल, रविवार को सिरोही में वैभव गहलोत और लुंबाराम चौधरी आमने-सामने नजर आए। दोनों ही अपने-अपने प्रचार अभियान के लिए क्षेत्र में घुम रहे थे। लेकिन दोनों रास्ते में एक ही जगह आमने-सामने हो गए।

इसके बाद जो तस्वीर दिखी वह काफी दिल छू जाने वाली थी। इस मुलाकात का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

सिरोही में सड़क पर जैसे ही वैभव गहलोत और लुंबाराम चौधरी आमने सामने हुए तो दोनों ही उम्मीदवार अपनी-अपनी गाड़ी से उतरे। इसके बाद वैभव गहलोत ने लुंबाराम चौधरी के पांव छुए और दोनों ने मुलाकात की।

वह वक्त ऐसा था जहां दोनों ही उम्मीदवार अपनी राजनीतिक लड़ाई को भूल गए थे और वैभव ने छोटे होने के नाते लुंबाराम के पांव छुए।

वहीं लुंबाराम ने भी बड़े होने का फर्ज निभाया और वैभव को आशीर्वाद दिए और वह काफी खुश भी नजर आए। अब दोनों प्रत्याशियों का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि वैभव गहलोत जालोर-सिरोही सीट से अपना किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि लुंबाराम चौधरी पर बीजेपी ने इस बार भरोसा जताया है।

लुंबाराम चौधरी एक स्थानीय नेता हैं और वह काफी समय से जालोर और सिरोही सीट की सियासत को देख रहे हैं। ऐसे में वैभव गहलोत का कद उनके सामने काफी छोटा है। लेकिन वैभव भी अपनी जीत दर्ज करने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह लगातार क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इतना ही नहीं वैभव का पूरा परिवार जालोर-सिरोही सीट पर डेरा डाले हैं।

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है. यहां 26 अप्रैल को मतदान किये जाएंगे। देखना यह है कि यहां जीत किसकी होती है। वैभव अगर यहां से जीत दर्ज करते हैं तो उनकी राजनीतिक करियर में पहली चुनावी जीत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+