अंजू की तरह प्रेमी से मिलने भारत से उज्मा भी गई थी बॉर्डर पार, लौटकर बोली-'पाकिस्‍तान है मौत का कुआं'

दिल्‍ली की रहने वाली उज्‍मा साल 2017 में प्रेमी ताहिर से पाकिस्‍तान गई थी। वहां से तत्‍कालीन विदेश सुषमा स्‍वराज के प्रयासों से उज्‍मा की सकुलश घर वापसी हुई थी।

भारत-पाकिस्‍तान की फिजां में इन दिनों सीमा-अंजू की बॉर्डर पार वाली मोहब्‍बत की खबरें तैर रही हैं। दोनों ने प्‍यार के लिए न केवल अपनों बच्‍चों को छोड़ा बल्कि मुल्‍क और मजहब भी बदल लिया।

सीमा-अंजू से पहले भी साल 2017 में एक ऐसी कहानी उज्‍मा अहमद की सामने आई थी। एक बेटी की मां उज्‍मा भी प्रेमी से मिलने भारत से पाकिस्‍तान गई थी, मगर उज्‍मा की किस्‍मत सीमा-अंजू जैसी नहीं निकली। पाकिस्‍तान में उसके साथ धोखा हुआ। जान पर बन आई थी।

 india pakistan love story

उज्‍मा की भारत वापसी तत्‍कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के प्रयासों से संभव हो पाई थी। भारत आने के बाद उज्‍मा ने पाकिस्‍तान को मौत का कुआं बताया। उज्‍मा की पूरी दर्दभरी सुनकर हर किसी की रूह कांप उठी थी।

दिल्‍ली की रहने वाली उज्‍मा की सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्‍तान के ताहिर से जान पहचान हुई थी। ताहिर ने उसे जॉब के लिए मलेशिया बुलाया। ताहिर वहां ड्राइवरी करता था। फिर भारत आने के बाद उज्‍मा अपने रिश्‍तेदारों से मिलने पाकिस्‍तान गई तो फिर उसकी मुलाकात ताहिर से हुई।

तब ताहिर उसे धोखे से बुनेर ले गया। वहां बंदूक की नोक पर निकाहनामे पर हस्‍ताक्षर करवाए। उज्‍मा को पता चला कि ताहिर के पहले से ही दो बीवी है। काफी दिनों तक ताहिर के चंगुल में फंसी रहने के बाद उज्‍मा किसी बहाने से पाकिस्‍तान स्थित भारतीय दूतावास पहुंचकर अधिकारियों को सारी हकीकत बताई। फिर दूतावास व विदेश मंत्री के प्रयासों से उज्‍मा की सकुशल वतन वापसी हो पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+