राजस्थान के जालोर में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, 'भारत का राष्ट्रीय धर्म है सनातन धर्म'
राजस्थान के जालोर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने कहा कि हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। निजी स्वार्थ से उपर उठकर हम राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं।

UP CM Yogi Adityanath: राजस्थान के भीनमाल (Bhinmal) में 1400 साल पुराने प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव (Neelkanth Mahadev) के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राणा प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी शामिल हुए। इस दौरान जालौर में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। निजी स्वार्थ से उपर उठकर हम राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं। हम यदि राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षित होता है।'
Recommended Video
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जालौर में बोलते हुए कहा, 'हमारे धर्म स्थलों को तोड़ा जाता है तो उनका फिर से पुनर्निर्माण भी होता है। अयोध्या में 500 साल बाद राम मंदिर बन रहा है, भव्य मंदिर बन रहा है।' उन्होंने बोलते हुए कहा कि अगर किसी कालखंड में हमारे धर्मस्थलों को अपवित्र किया गया है तो उनकी पुनर्स्थापना का एक अभियान चले। इस अभियान के क्रम में आप देख रहें होंगे कि आज आयोध्या में 500 वर्षों के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा होने जा रहा है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान राम के मंदिर के रूप में स्थापित हो रहा है और मुझे बहुत खुशी है कि रामलला अगले एक साव में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि राम मंदिर से पहले भगवान नीलकंठ में इस मंदिर के पुनरुद्धार कार्यक्रम में मुझे शामिल होने का सौभाग्य मिला। जालोर के लोगों का उत्साह देखते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपका उत्साह हम लोगों को नई ताकत देता है। पूरी मजबूती के साथ धर्म के पथ पर चलते हुए अपने कार्यों के निर्वहन करने की प्रेरणा हम सबको प्रदान करता है।
1400 साल पुराना नीलकंठ का मंदिर हम सबको अभिभूत करता है। कहा कि श्रीलंका पर विजय प्राप्त करने से पहले जिस प्रकार भगवान राम ने रामेश्वरम् में भगवान शिव की पूजा की थी, उसी प्रकार अयोध्या में राममंदिर का निर्माण पूरा होने से पहले यहां भगवान नीलकंठ के मंदिर का निर्माण हुआ है। अब भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में निर्विध्न पूरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications