Rajasthan News: यूपी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी राजस्थान में कांग्रेस पर क्यों हो गए हमलावर,जानिए आप
Rajasthan Politice: उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज राजस्थान दौरे पर रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस पर धर्म और आस्था के नाम राजनीति करने के आरोप लगाए।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने जनता के बीच नेगेटिव एजेंडा सेट करने का काम लेकिन देश की जनता ने मोदी पर विश्वास जताकर करारा जवाब दिया है। नए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा तेजी से आगे बढे़गी।
उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने उनका राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर से यूपी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुलाकात कर मंत्रणा की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम भी उपस्थित रहे।
यूपी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करती है। कांग्रेसी नेता तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रहे है। कांग्र्रेस केवल झूठ की दुकान चला रही है और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।
कांग्रेसी नेताओं ने जनता के बीच नेगेटिव एजेंडा सेट करने का काम किया है, लेकिन देश की जनता कांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं के इस नेगेटिव एजेंडें को समझ गई है। देश की जनता ने तीसरी बार प्रधान सेवक के रूप में नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताकर कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।
यूपी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह भाजपा ही है जो आस्था और परम्परा को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा ने 500 सालों से लंबित जन जन के आस्था के केंद्र राम मंदिर का निर्माण करवाकर जन भावनाओं का सम्मान किया है।
चौधरी ने कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया। वहीं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्र का आभार जताया और राठौड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मदन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान में पार्टी आगे बढे़गी।












Click it and Unblock the Notifications