Viral Video: एक्सप्रेस हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ते ट्रक से बाइक सवार युवकों द्वारा अनोखी चोरी,वीडियो वायरल
Rajasthan News: अब तक आपने कई चोरियां देखी होगी, कभी फिल्मी तो कभी रियल लाइफ लेकिन पहले ऐसा चोरी करते लाइव मौत का स्टंट नहीं देखा होगा वह भी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर।
राजस्थान के दौसा से होकर गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर चलते ट्रक से सामान चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग जमकर शेयर, पोस्ट भी कर रहे है।

चोरियां तो कई बार हुई। चंद रूपयों से लेकर करोड़ों रूपयों तक की हुई। कभी दुकान से कभी मकान से, कभी मंदिर से तो कभी कैबिन से लेकिन चोरी के साथ फिल्मी स्टंट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
Rajasthan News: चोरी का लाइव वीडियो, पहले नहीं देखा होगा ऐसा pic.twitter.com/J4UX0czzYg
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) May 25, 2024
आज हम आपकों जो दिखाने जा रहे हैं यह रील लाइफ का एक्शन नहीं बल्कि रियल लाइफ का एक्शन है । इस वीडियो को देखकर एक बार तो आप भी सकते में आ जाएंगे की क्या इंसान की जान इतनी सस्ती है। जो कागज के चंद टुकड़ों के लिए चलते हुए ट्रक पर चढ़कर चोरी करने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दे।
Recommended Video
दरअसल यह वीडियो दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो क्या एक्सप्रेस हाईवे का है या किसी दूसरे राजमार्ग का।
वीडियो जहां कहीं का भी हो वन इंडिया की टीम इसकी पुष्टि नहीं करती हैं । हमारा मकसद इस वीडियो को दिखाने के पीछे सिर्फ इतना है कि इंसान की जान दुनिया में सबसे ज्यादा अनमोल है और कुछ लोग अपनी जान को ही दांव पर लगाने से नहीं चूक रहे है।
इसीलिए तो चलते हुए ट्रक पर कुछ लोग पीछे बाइक लगाकर सामान नीचे फेंक रहे हैं और सामान फेंकने के बाद वह लोग ट्रक के पीछे से उतरकर रियल स्टैंड करते हुए बाइक पर आकर बैठ जाते हैं और बाइक चल भी रही हैं।
यह वीडियो कोई सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ बल्कि उस ट्रक के पीछे जाने वाले किसी कार चालक ने बनाकर इस वीडियो को वायरल किया है।












Click it and Unblock the Notifications