Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत-पाकिस्तान सीमा पर जैसलमेर के घोटारू में अनूठा पार्क, आसमान से जमीन पर पेड़ों से लिखा दिखेगा 'इंडिया'

जैसलमेर। राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में इतिहास बनने जा रहा है। यहां पर एक ऐसा अनूठा पार्क तैयार किया जा रहा है, जिसे आसमां से देखने पर उसमें पेड़ों से 'इंडिया' लिखा दिखेगा। संभवतया देश में यह पहला पार्क होगा, जिसमें पेड़ों को 'इंडिया' नाम की शेप में लगाया जा रहा है।

Unique park in Ghotaru of Jaisalmer on Indo-Pakistan border, India will be seen written with trees

जानकारी के अनुसार भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर के घोटारू में बीएसएफ चौकी से महज नौ सौ मीटर दूर रेगिस्तान में यह पार्क बनेगा। इसकी लंबाई डेढ़ किलोमीटर व चौड़ाई आधा किलोमीटर रखी गई है। पार्क में करीब 65 सौ पौधे लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि जैसलमेर से सटी पाक सीमा के आस-पास कोई टूरिज्म पॉइंट नहीं है। भारत-माला हाइवे जैसलमेर के घोटारू से होकर गुजरता है। इस हाइवे के पास में ही 'ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट' के तहत पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके लिए घोटारू क्षेत्र में कार्यरत तेल उत्खनन कंपनी जेआईसी ने एक एनजीओ को बजट उपलब्ध करवाया है।

एनजीओ द्वारा पार्क में पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां अर्जुन, शीशम, नीम, पीपल समेत कई प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं। एनजीओ तीन साल तक पौधों की देखभाल की जाएगी। फिर यह बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+