राजस्थान चुनाव में अनोखा प्रचार, ऊंटगाड़ी पर सवार प्रत्याशी, अकेले मांग रहे वोट
Rajasthan Assembly ELection 2023: प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार बढ़ता जा रहा है। 25 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले उम्मीदवार घर-घर दस्तक देकर समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहा है।
इस बीच एक तरफ जहां प्रत्याशी अपनी गाड़ियों के काफिलों के साथ विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क में जुटे हैं। वहीं एक प्रत्याशी ऊंटगाड़ी से प्रचार करने में जुटा है।

डीडवाना विधानसभा से पहला पर्चा दाखिल करने वाले अभिनव राजस्थान पार्टी से प्रत्याशी सहदेव सिंवाल बिना लाव लश्कर के अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आप देखते हैं कि चुनावों में प्रत्याशियों की सैकड़ों की संख्या में कारों का जमावड़ा घूमता है।
लेकिन यह ऐसे अकेले प्रत्याशी है, जो अपना अनोख चुनाव प्रचार को लेकर इलाके में चर्चाओं में हैं। अभिनव राजस्थान पार्टी के डीडवाना से प्रत्याशी सहदेव सिंवाल, कारों के काफिले के साथ नहीं बल्कि ऊंट गाड़ी के जरिए विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ जनसंपर्क कर रहे है।
इसके जरिए वे विलुप्त हो रही ऊंट प्रजाति का संरक्षण करने, जीव रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। उम्मीदवार सहदेव डीडवाना शहर की गलियों और मोहल्लो में ऊंट गाड़ी के जरिए घूम-घूम कर खुद के लिए ना सिर्फ वोट मांग रहें है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ साथ ऊंट को बचाने और जीव रक्षा का संदेश भी दे रहे हैं ।
संवाद सूत्र: शबीक अहमद, नागौर












Click it and Unblock the Notifications