'बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी', मोदी के मंत्री का दावा

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों ने तैयारियां तेज कर कर दी है। बीजेपी ने अपनी हाल ही में पदाधिकारियों की बैठक में 50 फीसदी वोट शेयर का टारगेट सेट किया है। इसके अलावा पीएम मोदी और अमित शाह की मौजदूगी में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई।

इस बीच अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat

'भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी', शेखावत का दावा

राजस्थान के जैसलमेर में मीडिया से बात करते हुए जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएगी। और भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

'तीसरी बार PM बनाने का जनता ने बना लिया मन'

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 से शुरू हुआ है क्रम 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह जारी रहेगा। जनता ने मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

'मोदी जी गारंटी को जनता ने चुना'

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने बयान में कहा, "राजस्थान में जिन गितिवधियों का बोल-बाला हुआ करता था, उससे राजस्थान की जनता त्रस्त थी। चुनाव के समय हमने कहा था कि जनता वर्तमान की सरकार को नकारने वाली है। मोदी जी गारंटी को लोगों ने चुना है। यही क्रम 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा।"

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा किया और छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बहुमत से बीजेपी की सरकारें बनीं। अपने बयान में शेखावत ने आगे कहा कि "यही सिलसिला 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+