Rajasthan: 'मेरी गलती की सजा PM मोदी को मत देना', चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चौधरी ने मांगी माफी, Video
Minister Kailash Choudhary News: देश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जिसकी तस्दीक कांग्रेस और बीजेपी की हो रही मैराथन बैठकों के साथ सांसदों के दौरों से साफ झलकती है। ऐसे में अब केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर सीट से सांसद कैलाश चौधरी ने जनता से माफी मांगी है।

कैलाश चौधरी की जनता से माफी
बाड़मेर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि 5 साल में जितना संभव हो सके, उतना काम करने कोशिश की है। इस दौरान मुझसे कोई चूक हुई है, तो उसकी सजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मत देना। इसी के साथ चौधरी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश को ऐसा मजबूत नेतृत्व दोबारा नहीं मिलेगा।
जानिए क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
मंच से भाजपा सांसद कैलाश चौधरी ने कहा कि,"कहीं मुझे आने या जाने में देरी हुई हो या कोई काम मैं न करवा पाया हूं तो मेरी गलती की सजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मत देना। उनके जैसा नेतृत्व फिर कभी देश को नहीं मिलेगा।"
Recommended Video
ट्रेन का शुभारंभ करने पहुंचे थे बाड़मेर
बता दें कि शुक्रवार (1 मार्च )को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर बाड़मेर-मुनाबाव ट्रेन का फेरा बढ़ाए जाने पर ट्रेन का शुभारंभ करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने 2 महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जनता से बात कही।
इस दौरान उन्होंने पिछली गहलोत सरकार पर भी हमला बोला। साथ ही बाड़मेर में हवाई सेवा शुरू किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने मेरे 5 साल खराब कर दिए।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications