Rajasthan News: क्या एक देश-एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने कर ली पूरी तैयारी ? मंत्री मेघवाल ने दिए संकेत

Rajasthan News: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जुलाई में तीन नए कानून लागू होंगे वहीं वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जाएगा।

बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बात करते हुए बड़े संकेत दिए कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के नियम को भी जल्द लागू किया जाएगा। जबकि भारतीय न्याय संहिता और पुलिस संहिता सहित तीन कानून जुलाई में लागू कर दिए जाएंगे।

union-law-minister-arjun-ram-meghwal-gave-a-big-statement-regarding-one-country-one-election

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनी कमेटी ने गत 12 मार्च को राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और उसमे अब कंसल्टेशन प्रोसेस ऑन है। इस पर गंभीरता से मंथन चल रहा है।

मंत्री मेघवाल ने संकेत दिए है कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के नियम को भी जल्द लागू किया जाएगा। मेघवाल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और पुलिस संहिता सहित तीन कानून जुलाई में लागू कर दिए जाएंगे।

अर्जुन राम मेघवाल तीसरी बार मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज पहली बार बीकानेर पहुंचे। यहां पहुंचते ही रेलवे स्टेशन के वैटिंग हॉल में उन्होंने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का श्रेय देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की इमेज पूरी दुनिया में मजबूत हुई है।

केंद्रीय कानून मंत्री ने बीकानेर को भी कई सौगातें दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे फाटकों की है और अब ये समस्या खत्म होने को है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने प्रोजेक्ट बना लिया है और जल्द ही बीकानेरवासी इस परेशानी से निजात मिलती हुई देखेंगे।

अर्जुन राम ने बीकानेर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि सिविल एयरपोर्ट का भी जल्द विस्तार किया जाएगा ताकि यहां बड़े विमान भी उतर सकें।

रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 481 करोड़ रुपये खर्च किये जाने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि बीकानेर में भी रेलवे लाइनों के दोहरीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा ताकि यहां के विकास और और गति मिल सके।

तीसरी बार मंत्री बनाए जाने के बाद अर्जुन राम मेघवाल आज पहली बार बीकानेर पहुंचे। उनके यहां आने की खबर कल मिलने के बाद भाजपा के नेताओं ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी थीं।

आज जैसे ही वे ट्रेन से उतरे तो पूरा स्टेशन नारों से गूंज उठा। आम तौर पर जज़्बाती रूप से मजबूत नजर आने वाले अर्जुन राम आज अपने स्वागत से अभिभूत नजर आए और ये नजारा देख कर उनकी आंखें भी खुशी के आंसुओं से भरी नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+