ERCP Gratitude Yatra: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा दावा,दो एमओयू हो चुके जल्द तीसरा भी
ERCP Cm Yatra: प्रदेश के पूर्वी राजस्थान में ईआरसीपी को लेकर निकाली जा रही आभार यात्रा के दौरान लालसोट में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिरकत की।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए कहा की "भजन लाल का पग फेरा है, राजस्थान में सरकार संभालते ही होने लगे धमा धम काम"।

ईआरसीपी को लेकर पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आभार यात्रा निकाल रहे है। गांव-गांव,शहर-शहर से लोगों का हुजुम आभार जताने पहुंच रहा है।
आज दौसा के लालसोट के बाद टोंक जिले के निवाई में ईआरसीपी आभार यात्रा पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के पहुंचने से पूर्व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लालसोट पहुंचे।
जहां उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार ऐसी कमजोर सरकार थी जिन्होंने कभी नदी जोड़ने के प्रकल्पों पर विचार नहीं किया और इस मामले को ठंडा बस्ते में डाल दिया।
दौसा जिले के लालसोट में बोलते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2013 में आपने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई थी।
उसके बाद लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को देश ने प्रधानमंत्री बनाया, प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले कहा कि मेरी सरकार गरीब वंचित किस शोषण युवा महिला इन सबको जीवन के बदलने का काम करेगी।
उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जनता ने हमें देश चलाने के लिए नहीं बल्कि देश बदलने का मौका दिया है और देश बदलने का रास्ता गरीब के घर होकर निकलता है।
उसके जीवन में खुशहाली लाने का रास्ता पानी है, पानी से ही गरीब और किस के घर में खुशहाली आ सकती है उसे 5 साल के दरमियान प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक योजनाएं बनाई जो गरीब और किसानों को कल्याणकारी साबित हुई।
जिसमें किसी भी तरह का जाति और भेदभाव नहीं था तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इसके लिए मोदी ने संकल्प लिया ।
उसी संकल्प का परिणाम यह हुआ कि वह योजनाएं गरीबों के घर तक पहुंची जिसके चलते हर गरीब आदमी को घर मिला, बिजली मिली और करोड़ों घरों तक शौचालय पहुंचे करोड़ घरों तक बैंक का खाता पहुंचा और हर गांव तक सड़क भी पहुंचने लगी।
हर आदमी को सस्ता इंटरनेट उपलब्ध करवाया हर घर में 5G मोबाइल पहुंच गए साथी चिकित्सा के क्षेत्र में काम करते हुए नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान कार्ड योजना भी लागू की, यह परिवर्तन हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने देश की ताकत बड़ी देश का हौसला बड़ा देश ने सर्जिकल स्ट्राइक की देश सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद दुनिया को यह संदेश दे दिया कि अब देश की तरफ कोई भी आंख उठाकर देखेगा तो उसको घर में घुस के मारेंगे।
शेखावत ने कहा वर्ष 2019 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में आशीर्वाद दिया अब प्रधानमंत्री के मन में संकल्प था कि हमें विकसित भारत बनाना है।
देश को आगे बढ़ाना है लेकिन देश को आगे बढ़ाने के लिए जल संसाधन पूरे करने होंगे जल की आपूर्ति सुनिश्चित करनी पड़ेगी इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक मंत्रालय का गठन किया तकरीबन 10 से 12 मंत्रालय जोड़कर एक मंत्रालय बनाया और वह मंत्रालय था जल शक्ति मंत्रालय ।
इसकी जिम्मेदारी आपके आशीर्वाद से मुझे दी गई, और मुझे कहा गया की हर घर तक पीने का पानी आपको पहुंचना है। आज मुझे गर्व है कि पिछले मेरे 4 साल के कार्यकाल में 75% घरों तक पीने का पानी पहुंच गया है जबकि 4 साल पहले मात्र 16% घरो तक पीने का पानी पहुंचता था।
हमने 11.30 सौ करोड़ महिलाओं के सर से मटकी का बोझ हटाया है जिनका भी आशीर्वाद नरेंद्र मोदी को मिला है।
प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था कि देश के हर किसान के खेत को पानी मिलना चाहिए इसी बात को लेकर हम आगे बढ़े 40 सालों से देश में पुरानी परियोजनाएं अटकी पड़ी थी जिनमें से हमने 106 परियोजनाओं को चिन्हित करके और उन पर काम किया आज हम लगभग 80 परियोजनाएं पूरी कर चुके हैं।
ईआरसीपी के लिए दो-दो एम ओ यू हो चुके हैं और सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो तीसरा भी होने वाला है।
शेखावत में एक उदाहरण के माध्यम से कहा कि जब किसी घर में शादी होती है और बहू आती है उसके आने के बाद यदि घर में कुछ अच्छे संस्कार होते हैं तो लोग कहते हैं पग फेरा है वही बहू का, बस वही फेरा भजनलाल शर्मा का भी है राजस्थान में सरकार को संभालते ही धमा धम काम होने लगे।












Click it and Unblock the Notifications