Rajasthan: भांजे की शादी में पानी भरा मटका सिर पर रखकर नाचते मामा की अचानक मौत, देखें वायरल VIDEO
Bhanje ki shadi me mama ki mout: राजस्थान की एक शादी से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजे की शादी में मामा की नाचते-नाचते मौत हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डीजे पर नाचते हुए मौत हो जाने का मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील की ढाणिया पंचायत के लोछवा की ढाणी का है।

जानकारी के अनुसार ढाका की ढाणी निवासी 53 साल के कमलेश ढाका के भांजे पंकज की 21 अप्रैल को शादी थी। शादी से एक दिन पहले ढाका की ढाणी से परिवार भात लेकर लोछवा की ढाणी गया था।
भात भरने के बाद चाक-पूजन के दौरान परिवार के लोग डीजे पर नाच रहे थे। तब कमलेश ढाका पानी से भरा मटका सिर पर उलटा रखकर नाच रहे थे। वे नाचते-नाचते अचानक नीचे गिर पड़े और फिर उठे ही नहीं।
नाचते-नाचते गिरे कमलेश ढाका को परिजनों ने संभाला और फिर उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने इसे कार्डियक अरेस्ट से मौत होना बताया है।
भांजे की शादी में नाचते-नाचते मामा की मौत हो जाने से खुशियों के बीच मातम छा गया और पहले मामा के शव का अंतिम संस्कार किया गयाा। फिर भांजे की शादी की रस्मे निभाई गई। परिजनों ने बताया कि कमलेश ढाका काफी हंसमुख स्वभाव के थे। वे कस्बे में ही गैस एजेंसी चलाते थे। वे खुद हंसी मजाक किया करते थे। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी।
डॉक्टरों की मानें तो यह कार्डियक अरेस्ट का मामला है। इंसान को 40 साल की उम्र पार कर लेने के बाद नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाते रहना चाहिए भले ही कार्डियेक अरेस्ट की कोई हिस्ट्री हो या नहीं। डॉक्टरों की मानें तो यह कार्डियक अरेस्ट का मामला है। इंसान को 40 साल की उम्र पार कर लेने के बाद नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाते रहना चाहिए भले ही कार्डियेक अरेस्ट की कोई हिस्ट्री हो या नहीं।
आजकल कई ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं कि कार्डियेक अरेस्ट की वजह से बमुश्किल 2 मिनट के भीतर ही मौत हो जाती है। रुटीन चैकअप से पता चल जाता है कि हमारे शरीर में क्या बीमारी है।












Click it and Unblock the Notifications