Rajasthan Ujjwala Scheme : अगर आपने नहीं करवाई E-KYC तो फिर आपकों उठानी पड़ सकती यह समस्या

Rajasthan Ujjwala Scheme: राजस्थान में अब उज्जवला योजना सहित सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाना जरूरी हो गया है। इसके लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने निर्देश जारी है। फिलहाल इसकी अंतिम तारीख तय नहीं हुई है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों में सभी श्रेणी के एलपीजी गैस कनेक्शनधारकों को अब ई-केवाईसी बायो मैट्रिक सत्यापन करवाने के निर्देश जारी किए है। गैस एजेन्सी संचालकों को अपने-अपने एलपीजी गैस कनेक्शनधारकों की शीघ्र ई-केवाईसी करवाने के निर्देश दिए हैं।

ujjwala-scheme-gas-cylinder-subsidy-will-not-be-available-in-rajasthan-without-e-kyc

पहले उज्ज्वला और बीपीएल गैस कनेक्शनधारकों के लिए ई-केवाईसी जरूरी थी। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस कपनियों को देशभर में अपने-अपने वितरकों को प्रत्येक उपभोक्ता की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल इसके लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा है। इस संबंध में अब उपभोक्ताओं को एमएमएस से अलर्ट के मैसेज भेजे जा रहे हैं।

तेल कंपनियों का मानना है कि लबे समय से सर्वे नहीं होने से कई उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। कई मृतकों के नाम भी सूची से नहीं हटाए गए है।

कंपनियों का मकसद बोगस उपभोक्ताओं को सूची से हटाना माना जा रहा है। इसमें पांच से दस प्रतिशत उपभोक्ताओं पर गाज गिर सकती है। ताकि घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जा सके।

इतना ही नहीं जो लोग जिला छोड़ गए हैं, उनके कनेक्शन काटे जा सकें, जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके उत्तराधिकारी के नाम पर कनेक्शन दिया जाएगा।

ई-केवाईसी के लिए संबंधित कनेक्शन धारक को गैस एजेन्सी पर आना होगा। इसके लिए गैस कनेक्शन वाली नीली डायरी, आधार कार्ड के साथ बॉयो मैट्रिक आंखों और अंगूठे को स्कैन किया जाएगा। अब ई-केवाईसी सभी उपभोक्ताओं को करवाना अनिवार्य कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+