Udai Lal Anjana : अशोक गहलोत का वो मंत्री जिसने किसानों को वापस दिलवाए रिश्‍वत के 28 लाख रुपए

राजस्‍थान में पुलिस ने दलाल के जरिए दो किसानों से रिश्‍वत के 28 लाख रुपए लिए थे। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किसानों को उनके रुपए वापस दिलवा दिए, मगर रिश्‍वतखोरों के खिलाफ एसीबी में शिकायत नहीं की।

Udai Lal Anjana minsiter rajasthan govt

Udai Lal Anjana Minister of Co-operation of Rajasthan : ये हैं उदय लाल आंजना। राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में सहाकारिता मंत्री हैं। इन दिनों रिश्‍वतकांड की वजह से चर्चा से हैं। मंत्री आंजना ने किसानों को रिश्‍वत के 28 लाख रुपए वापस दिलवाए हैं। ये रुपए पुलिस ने किसानों से दलाल के जरिए लिए थे। हालांकि लाखों का रिश्‍वतकांड उजागर होने पर मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की टीम में शिकायत नहीं दी। 28 लाख की घूस का यह मामला चित्‍तौड़गढ़ का है। चित्‍तौड़गढ़ में एनडीपीएस के एक केस में पुलिस के दलाल ने दो किसानों से 14-14 लाख रुपए लिए। मंत्री उदय लाल आंजना ने ये रुपए किसानों को वापस दिलवा दिए। इसका खुलासा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुआ।

अशोक गहलोत सरकार को चार साल पूरे

अशोक गहलोत सरकार को चार साल पूरे

दरअसल, 17 दिसम्‍बर 2022 को राजस्‍थान में अशोक गहलोत सरकार को चार साल पूरे हो गए। इस मौके पर सोमवार को चित्‍तौड़गढ़ जिले के निम्‍बाहेड़ा में सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस रखी। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस समाप्‍त होते होते दो किसान मंच पर आए और मंत्री आंजना का अभिनदंन किया।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Selfie लेने के दौरान Congress नेता का हाथ झटका | Bharat Jodo Yatra | वनइंडिया हिंदी
     किसानों ने किया मंत्री का अभिनंदन

    किसानों ने किया मंत्री का अभिनंदन

    किसानों ने मंत्री आंजना को साफा पहनाया और इस पर मंत्री ने किसानों को माइक पकड़ाते हुए सवाल किया कि किसान ने उनको साफा क्‍यों पहनाया? इस पर किसान प्रेस वार्ता में पूरा वाक्‍या शेयर किया। किसान बोला कि 'एनडीपीएस एक मामले में हमसे लाखों रुपए लिए गए थे। मंत्री साहब के प्रयासों से रुपए वापस मिल गए।

    दूसरे किसान ने भी बताया वाक्‍या

    दूसरे किसान ने भी बताया वाक्‍या

    इसके बाद मंत्री आंजना ने दूसरे किसान को माइक पकड़वाया। उसने तो पूरे विस्‍तार से ही बता दिया कि एनडीपीएस केस में हमसे दो दलालों ने 14-14 लाख रुपए लिए थे। मंत्री ने वापस दिलवाए। फिर मंत्री आंजना ने कहा कि ऐसे कई मामले में हैं, मगर लोग अपने स्‍तर पर जागरूक होंगे तो वे मदद जरूर करेंगे।

     जेल जाने का दिखाया डर

    जेल जाने का दिखाया डर

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरे मामले में दलाल और चित्‍तौड़गढ़ के निम्‍बाहेड़ा की पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। खबर है कि चित्‍तौड़गढ़ के भूज्‍याखेड़ी निवासी भागीरथ धाकड़ व भैरूलाल धाकड़ को किसी दलाल ने एनडीपीएस का केस बताकर निम्‍बाहेड़ा सदर पुलिस थाना के बाहर बैठाया। बाद में केस से बचान के लिए 14-14 लाख रुपए की व्‍यवस्‍था करने को कहा। जेल जाने का डर दिखाया। ऐसे में किसानों ने कुल 28 लाख रुपए जुटाकर दलाल को दे दिए। बाद में मंत्री आंजना के दखल के बाद रुपए वापस मिले।

    उदय लाल आंजना की जीवनी

    उदय लाल आंजना की जीवनी

    बता कि कांग्रेस नेता उदय लाल आंजना वर्तमान में राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री है। उदय लाल आंजना का जन्‍म 5 मई 1951 को छोटी सादड़ी में हुआ। निम्‍बाहेड़ा से तीसरी बार विधायक उदय लाल आंजना के बेटे का नाम हरीश आंजना है। इससे पहले चित्‍तौड़गढ़ से सांसद भी रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उदय लाल आंजना ने तत्‍कालीन केंद्रीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह को हराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+