राजस्थान : खुले बोरवेल में गिरी दो साल की मासूम, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना उपखण्ड के थांवला कस्बे के नजदीक माधा की ढाणी में एक मासूम के खेलते समय अपने ही खेत में बने बोरवेल में गिर गई। करीब सवा सौ फीट गहरे इस बोरवेल से बालिका को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

जानकारी के अनुसार डेगाना उपखण्ड के ग्राम थांवला के पास माधा की ढाणी में कमाल सिंह पुत्र दलपत सिंह की दो साल की बेटी झुंझुन कंवर शाम करीब पांच बजे खेत में खेल रही थी। खेल खेल में वह बोरवेल के पास चली गई और उसमें गिर गई।
सूचना के तुरंत बाद पुलिस प्रसाशन मौके पर पहुंचा और दो जेसीबी की मदद से बोरवेल के नजदीक खुदाई शुरू करवाई। नागौर जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव एवं एसपी विकास पाठक ने मामले में तत्परता दिखाते हुए NDRF एवं SDRF की टीमों को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलवाया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications