ब्राउन शुगर की तस्करी करते पकड़ी गईं महिलाएं, ऐसी जगह छुपा रखी थी पुड़िया कोई सोच भी नहीं सकता

Pratapgarh News, प्रतापगढ़। राजस्थान में दो महिलाएं ब्राउन शुगर की तस्करी करतीं पकड़ी गई हैं। दोनों महिलाओं को राजस्थान की प्रतापगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही इतनी शातिर हैं कि अपने सैंडल के तले में ब्राउन शुगर छिपा कर ले जा रही थीं।

two women arrested by pratapgarh police for brown sugar smuggling

सालमगढ़ थाना प्रभारी बुद्धाराम बिश्नोई ने बताया कि मुखबिर से इत्तला मिली थी कि बस में दो महिलाएं ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही हैं। इस पर महिला कांस्टेबलों की एक टीम ने प्रतापगढ़ से जावरा जाने वाली बस को रुकवाया और उसमें तलाशी ली। बस में चालक के पीछे की सीट पर बैठी दो महिलाओं की भूमिका संदिग्ध लगी। उनकी तलाशी ली तो इनके सैंडल के तले में 7 ग्राम और 14 ग्राम ब्राउन शुगर छिपी हुई मिली।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सना बी सादुलपुर, जिला धार और सलमा निवासी खजराना, इंदौर बताया। दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच घंटाली थानाधिकारी मौनूसिंह को सौंपी गई है।

बड़े गिरोह से हो सकते हैं सम्पर्क
पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं के सम्पर्क किसी बड़े गिरोह से हो सकते हैं। इस संबंध में दोनों से पूछताछ की जा रही है कि ये ब्राउन शुगर कहां से ​खरीदती थी और इसे कहां पर खपा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+