इन दो लड़कियों से शादी करने के बाद दोनों दूल्हे रात को अचानक हुए बेहोश, पूरा परिवार सदमे में

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में दो लुटेरी दुल्हनों का मामला सामने आया है। वे सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा और सात फेरे लेकर आई थीं, मगर ससुराल में सात दिन भी न​हीं रुकी। दोनों दूल्हों समेत पूरे परिवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर भाग गईं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

भरतपुर के हथैनी गांव की लुटेरी दुल्हन

भरतपुर के हथैनी गांव की लुटेरी दुल्हन

चिकसाना थानाधिकारी श्रवण कुमार पाठक के अनुसार भरतपुर जिल के गांव हथैनी मोहन सिंह व रमेश की शादी नहीं हो रही थी। लम्बे समय से शादी नहीं होने पर इनके परिवार ने यूपी के बरेली के दलाल संतोष से सम्पर्क किया।

 8 नवंबर को हुई थी शादी

8 नवंबर को हुई थी शादी

संतोष ने रुपए लेकर 8 नवंबर 2019 को रमेश व मोहन की शादी शिवानी व सीमा के साथ करवाई थी। शादी के बाद दुल्हन शिवानी और सीमा अपने ससुराल आ गई। पांच दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा, मगर छठवीं रात को दोनों ने यहां से भागने की योजना बना ली थी। रात के भोजन में पूरे परिवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर दोनों दुल्हन भाग गईं।

दूल्हों को अभी नहीं आया होश

दूल्हों को अभी नहीं आया होश

बुधवार तड़के परिवार के लोगों के तबीयत बिगड़ने लगी तो वे जग गए। आस-पास के लोगों ने उनको भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर दूल्हे मोहन सिंह व रमेश और पिता राम किशोर, भाभी पूनम का उपचार किया जा रहा है। दूल्हों को अभी तक होश नहीं आया। घर के बच्चे जल्दी जग गए थे। इसलिए वे जहरखुरानी का शिकार होने से बच गए। लुटेरी दुल्हन जाते समय घर से जेवरात व नकदी भी ले गई। चिकसाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हनों की तलाश कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+