12-12 हजार रुपए लेकर 'राजस्थान पुलिस' को भी खुश करने को तैयार हो गईं गुड़गांव की ये 2 लड़कियां
Alwar News, अलवर. राजस्थान में देह का व्यापार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। अन्य राज्यों की लड़कियां यहां आकर जिस्म का सौदा कर रही हैं। फिर चाहे सामने कोई भी हो। इन्हें सिर्फ पैसे से मतलब है। राजस्थान पुलिस ने ऐसी दो लड़कियों को देह व्यापार के आरोप में पकड़ा है, जो मूलरूप से पश्चिम बंगाल व बिहार की रहने वाली हैं और गुड़गांव में रहकर जिस्मफरोशी का काम कर रही थी। इनके गिरोह के तार राजस्थान के अलवर जिले के दलालों से भी जुड़े हुए हैं।

ऑनलाइन सौदा तय कर अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए आई
यह बात अलग है कि लड़कियों और उनके दलाल को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस बार उनका ग्राहक असली नहीं बल्कि बोगस है। देह व्यापार का यह खुलासा इस राजस्थान के अलवर जिले में हुआ है। तीन पहले ही जोधपुर में भी दो लड़कियां दो ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं थी। इनमें एक लड़की मुम्बई तो दूसरी उज्जेबेकिस्तान की रहने वाली थी। दोनों यहां पर ऑनलाइन सौदा तय कर अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए आई हुई थी।

एनसीआर में अपना धंधा चला रहे थे
अलवर में प्रशिक्षु आरपीएस लोकेशा मीणा के अनुसार पुलिस ने दो लड़कियां, एक दलाल व ड्राइवर को पीटा एक्ट के तहत पकड़ा है। ये लोग एनसीआर में अपना धंधा चला रहे थे। पिछले कई दिन से अलवर जिले के बहरोड़ और नीमराणा इलाके में दिल्ली-जयपुर रोड पर देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इस पर विशेष टीम का गठन किया गया और WhatsApp पर संचालित एक्स एस्कोर्ट नाम के ग्रुप के जरिए दलालों से सम्पर्क करके फर्जी सौदा तय किया गया।

दलाल त्रिवेन्द्र सिंह यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला
दलाल ने एक हजार रुपए कन्फर्मेशन फीस ली और फिर 12-12 हजार रुपए लेकर दो लड़कियों को भेज दिया, जिन्हें बोगस ग्राहक बनकर नीमराणा के होटल में ले जाया गया। वहां पर दलाल भी आ गया था। पुलिस टीम ने इशारा पाकर तीनों व उनके चालक को पकड़ लिया। बता दें कि दलाल त्रिवेन्द्र सिंह यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। वह गुड़गांवा से सोशल मीडिया के जरिए देह व्यापार का यह धंधा चला रहा था। पकड़ी गई लड़कियां पश्चिम बंगाल व बिहार की रहने वाली हैं। वर्तमान में दोनों लड़कियां गुड़गांव में रह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications