बूंदी: उदयपुर हत्याकांड के बाद टूटी पुलिस की नींद, जुबान काटने की धमकी देने वाला मौलाना गिरफ्तार
बूंदी, 01 जुलाई: राजस्थान का माहौल तब से तनावपूर्ण बना हुआ है, जब से उदयपुर में 28 जून की शाम को नूपुर शर्मा के समर्थन सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर एक दर्जी कन्हैया लाल की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दो आरोपी अपने साथ धारदार हथियार लेकर कपड़े का नाप देने के बहाने टेलर कन्हैया लाल की दुकान में दाखिल हुए थे और मौका पाकर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन हर मोर्च पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही सोशल मीडिया या किसी भी तरह से लोगों को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। ऐसे में कन्हैया लाल की जघन्य हत्या के बाद बूंदी में पुलिस की मौजूदगी में भड़काऊ भाषण देने का नया मामला सामने आया है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत किया था वीडियो शेयर
बूंदी पुलिस ने शुक्रवार को दो मौलवियों को भड़काऊ बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुस्लिम समुदाय की रैली के दौरान भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना नदीम सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौलाना के भाषण के कथित वीडियो को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शेयर किया था। उन्होंने लिखा था किगहलोत जी, ध्यान दें...पीछे आपकी पुलिस खड़ी है और आगे ये जनाब कत्लेआम की धमकी दे रहे हैं! जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार को दोनों मौलानाओं को गिरफ्तार कर लिया। अपने भाषण के दौरान मौलाना ने बदला लेने की बात कहते हुए अपने नबी की शान में गुस्ताखी करने वालों की जुबान काटने की सरेआम धमकी दी थी।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
जानकारी के मुताबिक बूंदी कलेक्ट्रट परिसर में निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदरशन के दौरान भड़काऊ बयान दिया था, जिसके बाद मौलाना मुफ़्ती नदीम अख्तर और मौलाना मोहम्मद आलम गौरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बूंदी में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 153ए, 153बी, 295ए आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया है। इधर, मौलाना की गिरफ्तारी के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग कोर्ट परिसर में इकट्ठा हो गए। इसके बाद से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शहर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
3 जून का है भड़काऊ बयान का वीडियो
बता दें कि मौलानाओं ने यह भड़काऊ बयान 3 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में एक रैली के दौरान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के मुताबिक दोनों के विरुद्ध कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications