तीर्थनगरी पुष्कर में नशे में धुत्त विदेशियों ने फिर मचाया हंगामा
अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित तीर्थनगरी पुष्कर में आने वाले विदेशियों द्वारा नशे में धुत्त होकर हंगामा करना आम बात सी हो गई है। विदेशी हंगामा करके और अनैतिक हरकतें करके यहां की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। मंगलवार को भी दो विदेशी युवकों ने नशे में जमकर उत्पात मचाया।

स्लोवेनिया निवासी ग्रीगर डयूमैन और ब्रिटेन निवासी टैरी रॉबिनसन पिछले कई दिनों से तीर्थ नगरी पुष्कर घूमने आए हुए हैं। दोनों के बीच यहां दोस्ती हो गई है। आज सुबह दोनों ने जमकर नशा किया। इसके बाद बामदेव रोड़ पर लोगों से अभद्रता और हंगामा करते नजर आए। पहले तो लोगों ने समझाने का प्रयास किया पर मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुष्कर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस वालों ने भी दोनों विदेशी पर्यटकों को समझाने का प्रयास किया पर वह मानने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में पुलिसकर्मी दोनों को अपने साथ ले गए। पुलिस की मानें तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। दोनों को डरा धमका कर और हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

आसानी से मिल जाता नशा
विदेशी पर्यटक यहां धार्मिक भावनाओं से नहीं बल्कि घूमने और यहां के वातावरण के कारण आते हैं। पर्यटक नशे के लिए भले ही इधर-उधर ना भटके लेकिन नशे का कारोबार करने वाले खुद ही पर्यटकों तक पहुंच जाते हैं और उनसे नशे के सामान के बारे में पूछते हैं। बाद में मोटी राशि वसूल कर आसानी से नशा उपलब्ध करवा दिया जाता है। यही कारण है कि विदेशियों द्वारा नशा करके हंगामा करने की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व में नशे में धुत्त एक विदेशी बाला ने नग्न अवस्था में तीर्थ सरोवर की परिक्रमा भी की थी।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications