Rajasthan Crime News: कार में चांदी की तस्करी का अनूठा तरीका, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले हो गया यह कांड !

Rajasthan Crime News: राजस्थान में एक बार फिर से खाकी के पहरेदारों ने यह साबित कर दिया कि चोर कितने ही शातिर क्यों ना हो जाए पुलिस के नजरों से नहीं बच सकते है।

आज भी राजस्थान के सिरोही में पुलिस ने एक कार में चांदी के बिस्किट और लाखों की ज्वैलरी जे रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

दरअसल सिरोही में आबूरोड रीको पुलिस द्वारा कार में जोधपुर से राजकोट, गुजरात ले जाए जा रहे 52.835 किलोग्राम चांदी के बिस्किट एवं ज्वेलरी तथा 3.50 लाख रुपए की नकदी जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

two-accused-arrested-for-smuggling-silver-in-a-car-in-sirohi-rajasthan-police-interrogating

इसे कार में सीट के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्स में कपड़ों के तीन थैलों में छिपाकर रखा गया था। बिस्किट, ज्वेलरी एवं नकदी मिलाकर इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है।

आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी मावल के सामने नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड से गुजरात की तरफ जा रही एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें सीट के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्सनुमा सिस्टम में सफेद कपड़े के तीन बेग में चांदी के बिस्किट व ज्वैलरी एवं 3.50 लाख रुपए की नकदी पाई गई।

इसको लेकर की गई पूछताछ में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर सोमनाथ सोसायटी, रणछोड नगर, पुलिस थाना बी डिवीजन, जिला राजकोट, गुजरात निवासी मीत पटेल पुत्र रमेशभाई पटेल एवं कुआङवा रोड, ग्रीन लेण्ड चोकडी, पंचवटी सोसायटी, पुलिस थाना बी डिवीजन, जिला राजकोट, गुजरात निवासी हितेशभाई पुत्र केसुभाई पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

बिस्किट व ज्वैलरी का कुल वजन पैकिंग सहित 52.835 किलोग्राम होना पाया गया तथा इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। अब पुलिस ने ज्वैलरी जप्त कर दो आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+