Twitter Blue Tick: CM गहलोत का ब्‍लू टिक उड़ा, सचिन का मौजूद, लोग बोले-'एलन मस्‍क भी पायलट गुट के निकले'

Twitter के Blue Tick पर राजस्‍थान में मीम्‍स वायरल हो रहा है कि एलन मस्‍क भी सचिन पायलट गुट के निकले हैं। ब्‍लू टिक हटने के मामले में दुनियाभर के जाने माने लोग शामिल हैं।

Twitter Blue Tick

How to Reapply for Twitter Blue Tick: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने वेरीफाइड पर्सनल अकाउंट से Blue Tick हटाना शुरू कर दिया है। इसकी चपेट में राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं के अकाउंट आ गए हैं। हालांकि पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के अकाउंट पर ब्‍लू टिक बरकरार है। ऐसे में मीम्‍स भी वायरल हो रहा है कि ट्विटर सीईओ एलन मस्‍क भी सचिन पायलट गुट के निकले हैं।

दरअसल, ट्विटर की ओर से पर्सनल अकाउंट के लिए पहले से दी गई फ्री ब्लू टिक वेरिफिकेशन लेगेसी को 21 अप्रैल से खत्‍म कर दिया है। पर्सनल अकाउंट पर ब्लू टिक जारी रखने लिए अब एक निर्धारित राशि का भुगतान होगा। ऐसे में ट्विटर उन्हीं खातों से ब्लू टिक हटा रहा है, जिनसे भुगतान नहीं मिला है।

भारत में अपने ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक खोने वालों में शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्‍चन, यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ, विरोट कोहली, रोहित शर्मा और इधर, राजस्‍थान में राजस्‍थान भाजपा, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया व विधानसभा अध्‍यक्ष सीपी जोशी आदि का नाम शामिल है। इधर, पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट ही नहीं बल्कि राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी राजस्‍थान के अकाउंट पर ब्‍लू टिक अभी भी मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+