Rajasthan News: रास्‍ते में पत्‍नी की हत्‍या कर घर पर फोन कर बोला-'मैं शव के पास बैठा हूं'

Crime News Jodhpur: फलोदी जिले के लोहावट पुलिस थाना इलाका के गांव जालोड़ा में तुल्‍छाराम की नौ माह पहले अर्चना से शादी हुई। पत्‍नी को पीहर से लेकर आते समय रास्‍ते में पति ने उसकी हत्‍या कर दी।

घरवालों का पूरे मामले का तब पता चला जब उसने खुद फोन कर कहा कि पत्‍नी की हत्‍या कर दी है। रास्‍ते में शव के पास बैठा हूं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास बैठे पति को हिरासत में लिया। महिला के परिजनों की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ हत्या व दहेज के तंग प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है।

Tulchharam Meghwal

लोहावट डीएसपी शंकरलाल के अनुसार कि भोजाकोर निवासी तुल्‍छाराम की नौ माह पहले गांव छीला निवासी अर्चना मेघवाल से शादी हुई थी। मंगलवार को पत्‍नी को लेने के लिए ससुराल गया था। रात 8 बजे पत्‍नी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर लौट रहा था।

रास्‍ते में गांव जालोड़ा के पास आपसी अनबन के चलते उसने पत्‍थर से सिर कुचलकर पत्‍नी की हत्‍या कर दी। थाना प्रभारी बद्रीप्रसाद मीणा ने मौके के शव का उप जिला अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

मृतका के पिता गोपीलाल ने दामाद तुल्‍छाराम के खिलाफ पुत्री की हत्या और दहेज के तंग प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+