Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव की मतगणना का ट्रेनिंग शेड्यूल जारी, जानिए पूरा शेड्यूल
Rajasthan Lok Sabha Election: लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना के लिए ट्रेनिंग शेड्यूल जारी हो गया है। 22 मई को एआरओ व 23 मई को ईवीएम की ट्रेनिंग दी जाएगी।
जोधपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आदेश जारी किया है। सभी प्रशिक्षण रेजीडेन्सी रोड स्थित डॉ एस.एन. मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होंगे।

आदेश के तहत ए.आर.ओ. एवं एआरओ की टीम का प्रशिक्षण 22 मई को दोपहर 12 बजे होगा। जिसमें करीबन 120 प्रशिक्षणार्थी हिस्सा लेंगे। 8 विधानसभा में हर विधानसभा से 15 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे।
23 मई को ईवीएम प्रशिक्षण
मतगणना दलों का ईवीएम प्रथम प्रशिक्षण 23 मई को प्रातः 9.30 बजे होंगा। जिसमें लगभग 425 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। ए.आर.ओ (मतगणना), मतगणना दल पीबी एवं ईटीपीबीएस का प्रथम प्रशिक्षण 23 मई को अपराह्न 1.30 बजे आयोजित होगा। जिसमें लगभग 175 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।
ईटीपीबीएस ट्रेनिंग 3 जून को
आदेश के तहत मतगणना दल ईवीएम, पीबी एवं ईटीपीबीएस का द्वितीय प्रशिक्षण 3 जून को अपराह्न 2 बजे आयोजित होगा। जिसमें करीबन 600 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications