Train Accident: राजस्थान के बालोतरा में पटरी से उतरी ट्रेन, बड़ा हादसा होते-होते टला
Rajasthan Train Derail: राजस्थान के बाड़मेर के पास बालोतरा जिले के समदड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। जोधपुर से पालनपुर जाने वाली डेमो पेसेंजर ट्रेन समदड़ी स्टेशन से पहले ही पटरी से उतर गई। गमीनत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
पेसेंजर ट्रेन के पहिए जैसे ही पटरी से उतरे ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के रुकने के बाद सभी यात्री हड़बड़ी में ट्रेन से नीचे उतर गए।

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक ट्रेन हादसा रविवार रात करीब सवा नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद ट्रेन के दो चक्के पटरी से उतर गए थे। गाय के ट्रेन के सामने आने के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक मार दिए थे।
पैसेंजर ट्रेन जोधपुर से 7 बजे रवाना होकर पालनपुर जा रही थी। इस बीच समदड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले फाटक पर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई और ट्रेन के दो पहिए पटरी से उतर गए।
किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं
ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं हादसे के बाद तुरंत सूचना पर पुलिस, रेलवे चौकी समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
वहीं क्रेन और जेसीबी की मदद से ट्रेन को कड़ी मशक्कत के बाद वापस पटरी पर लाया गया। इधर, ट्रेन के रेस्क्यू में टाइम लगने पर यात्रियों को उनके गतंव्य पर पहुंचना के लिए बस की व्यवस्था करवाई गई।












Click it and Unblock the Notifications