बांसवाड़ा-दाहोद मार्ग पर दो बाइक भिड़ंत के बाद ट्रेलर की चपेट में आई, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
मरने वालों में पांच साल का बच्चा भी शामिल है। हादसा गांव चिरोला के पास हुआ।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिल में दाहोद सड़क मार्ग पर सोमवार को गांव चिरोला के पास दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद वे एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में पांच साल के बच्चे समेत दो युवकों की मौत हो गई।
Recommended Video

PM Narendra Modi की मां Heeraben Modi की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती | वनइंडिया हिंदी *News
पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में गांव सुवाला निवासी अनस, आम्बापुर निवासी मुकेश प्रजापत व उसके पांच वर्षीय बेटे चीकू की मौत हो गई। मुकेश की पत्नी ललिता, 20 वर्षीय अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एमजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया व मृतकों के शव भी बांसवाड़ा अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए। एक मोटरसाइकिल पर तीन और दूसरी पर दो लोग सवार थे। सूचना पाकर डीएसपी सूर्यवीर सिंह व बांसवाड़ा कोतवाली एसएचओ रतनसिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications