होटल में आपत्तिजनक अवस्था में मिले दो कपल, पूछताछ में सामने आया ये सच
टोंक। राजस्थान के टोंक इलाके में स्थित एक होटल से पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर होटल में पहुंची थी। जहां पुलिस ने दो युवकों और युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले जाकर पूछताछ की जिसमें कई सच सामने आए हैं।

युवकों से ली थी लिफ्ट
मामला निवाई के बरोनी थाना का है, जहां पिछले दिनों पहाड़ी पेट्रोल पंप के नजदीक बने होटले से पुलिस ने दो युवक एवं युवतियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें पकड़कर न्यायलय में पेश किया था, जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। पूछताछ में युवती ने बताया कि वे जयपुर जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने युवकों से लिफ्ट मांगी। हालांकि कार में बैठने के बाद उन्होंने कार को टोंक की ओर मोड़ दिया। जिसके बाद वे युवक उन दोनों युवतियों को होटल में ले आए। युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। जिस वजह से मामले को लेकर बजरंग दल से काफी बवाल भी मचाया था।
छेड़खानी का मामला
गुरुवार को दोनों में से एक पीड़िता द्वारा आरोपियों के खिलाफ जबरदस्ती और छेड़खानी करने का मामला दर्ज करवाया गया था। बरोनी थाना क्षेत्र के प्रभारी हीरालाल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामला दो अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने की वजह से गंभीर है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों के वाहन की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications