नौतपा आज से: राजस्थान का सियासी पारा गर्म करने वाला फलौदी पहुंचा 49 डिग्री, दूसरे जिलों का क्या रहा तापमान ?
Rajasthan Weather News: राजस्थान में सूर्य देव का रौद्र रूप जारी है। भीषण गर्मी के साथ भीषण लू के थपेड़ों का दौर चल रहा है। अधिकतम पारे में भी लगातार बढोतरी हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम पारा रिकॉर्ड 49.0℃ तक पहुंच गया।
लोकसभा चुनाव के नतीजें को लेकर फलौदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Market) ने सियासी पारा चढ़ा रखा है तो सूरज ने खुद फलोदी का पारा सबसे ऊपर कर दिया है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर के पास फलोदी में सर्वाधिक 49.0 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया गया। मौसम विभाग की चेतावनी है कि आगामी तीन चार दिन में गर्मी और बढेगी। यानी अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 6 शहरों का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इनमें फलोदी में 49.0 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 48.2 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 47.7 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 47.6 डिग्री सेल्सियस और डूंगरपुर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
आज 24 मई को राजस्थान में दर्ज किए गए मुख्य अधिकतम तापमान निम्नलिखित हैं:
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 24, 2024
फलौदी : 49.0 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर : 48.3
बाडमेर : 48.2
जोधपुर : 47.6
कोटा : 46.7
गंगानगर : 46.6
बीकानेर : 45.8
चूरू : 44.8
जयपुर : 42.8
भारतीय महीने ज्येष्ठ के पहले 9 दिन को नौतपा कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ज्येष्ठ के शुरुआती 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। इस साल का नौतपा शनिवार 25 मई से शुरू हुआ है जो कि आगामी 3 जून तक जारी रहेगा। माना जा रहा है कि आगामी 9 दिनों में गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
फलोदी 49.0 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर 48.3 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर 48.2 डिग्री सेल्सियस
जालौर 47.7 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर 47.6 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर 47.1 डिग्री सेल्सियस
कोटा 46.7 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर 46.6 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ 46.0 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर 45.8 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां 45.6 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा 45.5 डिग्री सेल्सियस
सिरोही 45.2 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर 45.2 डिग्री सेल्सियस
चूरू 44.8 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली 44.2 डिग्री सेल्सियस
अजमेर 43.8 डिग्री सेल्सियस
संगरिया 43.8 डिग्री सेल्सियस
डबोक 43.7 डिग्री सेल्सियस
सीकर 43.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 42.8 डिग्री सेल्सियस
पिलानी 42.7 डिग्री सेल्सियस
करौली 41.9 डिग्री सेल्सियस
अलवर 41.2 डिग्री सेल्सियस
धोलपुर 40.9 डिग्री सेल्सियस












Click it and Unblock the Notifications