Titar Kumar: 32वीं बार चुनाव मैदान में उतरे मजदूर तीतर सिंह, कुल संपत्ति जानकर चौंक जाओगे
TITAR SINGH in Rajasthan Assembly Election 2023: तीतर सिंह ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट से निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है।
Titar Singh Poorest candidate in Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में एक ऐसा उम्मीदवार भाग्य आजमा रहा है, जो 32 बार फार्म भर चुका है। जीत एक बार भी नहीं मिली। नाम है तीतर सिंह।
तीतर सिंह ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट से चार नंवबर को पर्चा दाखिल किया है। मनरेगा मजदूर तीतर सिंह गले में माला पहनकर गाजे-बाजे से रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और निर्दलीय पर्चा भरा।

तीतर सिंह की संपत्ति
राजस्थान चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार तीतर सिंह के पिता का नाम सौदागर सिंह है। ये श्रीगंगानगर की श्रीकरणपुर तहसील के 25एफ गुलाबेवाला का रहने वाले हैं।
चुनाव शपथ पत्र के अनुसार 78 वर्षीय तितर सिंह की शादी गुलाब कौर है। दोनों के पास 2500-2500 रुपए हाथ में नकदी के अलावा कोई संपत्ति नहीं है।

नामांकन पत्र में सब जगह 'लागू नहीं'
करणपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी तितर सिंह के नामांकन फार्म में चौंकाने वाली बात यह है कि इन्होंने तमाम कॉलम में लागू नहीं लिखा है।
सिर्फ पत्नी का नाम और हाथ में नकदी वाला कॉलम ही भरा हुआ है। बाकी सबमें लागू नहीं लिखा गया है।
जीत तो कभी नहीं मिली-तीतर सिंह
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में तीतर सिंह ने बताया कि सरपंच, विधायक व सांसद के कुल 32 बार चुनाव लड़ चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी बतौर निर्दलीय जीत की उम्मीद है। हालांकि 31 बार हार का सामना करना पड़ा है। तीतर सिंह ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूर हैं। मनरेगा में मजदूरी भी करते हैं। परिवार मजदूरी के अलावा आय का कोई दूसरा जरिया नहीं है। वे चुनाव जीतकर गरीब तबके और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहते हैं।

राजस्थान विधानसभा 2023 अपडेट
उल्लेखनीय राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 200 सीटों पर एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा। तीन दिसंबर को चार अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के मतों के साथ गणना होगी।












Click it and Unblock the Notifications