Tiddi Returns 2021 : राजस्थान पर मंडराया एक और खतरा, फिर से लौट रही हैं टिड्डियां, जैसलमेर में हाई अलर्ट
जैसलमेर, 27 मई। कोरोना संकट से उभरने की कोशिश कर रहे राजस्थान पर अब एक और खतरा मंडरा रहा है। एक बार फिर करोड़ों की तादात में टिड्डियां राजस्थान में कहर बरपा सकती हैं। टिड्डियों के हमले के खतरे को देखते हुए राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले में अलर्ट जारी कि गया है।
Recommended Video

दक्षिण-पश्चिम ईरान में कुछ टिड्डियों के बैंड बनने की आशंका
बताया जा रहा है कि मई में दक्षिण-पश्चिम ईरान में कुछ टिड्डियों के बैंड बनने की आशंका है, जहां से ये ट्टिडियां पूर्व में पाकिस्तान की ओर बढ़ सकती हैं और फिर पाकिस्तान होते हुए ये टिड्डी दल भारत के सीमावर्ती जिले में दाखिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि जून के शुरुआती हफ्ते में जैसलमेर समेत राजस्थान के कई जिलों में टिड्डियों का अटैक हो सकता है।

दुनिया का सबसे विनाशकारी कीट
बता दें कि रेगिस्तानी टिड्डी को दुनिया का सबसे विनाशकारी कीट माना जाता हैं, जो फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाते हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक एक टिड्डी हर रोज अपने वजन के बराबर फसल चट कर जाती है। इतना ही नहीं टिड्डियों का छोटा दल भी एक दिन में 35,000 लोगों के बराबर खाना खा जाता है।

टिड्डियों के दल ने जमकर कहर मचाया
पिछले साल भी राजस्थान में पाकिस्तान की तरफ आई टिड्डियों के दल ने जमकर कहर मचाया था। टिड्डियां भारत पाक सीमा पार करते हुए राजधानी जयपुर तक पहुंच गई थीं। जैसलमेर कृषि विभाग ने इसलिए इस बार पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है ताकि किसानों को बड़े नुकसान से बचाया जा सके।

जैसलमेर जिला कलेक्टर आशीष मोदी
जैसलमेर जिला कलेक्टर आशीष मोदी कहते हैं कि पश्चिमी जिलों में टिड्डियों का प्रकोप रहता है। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी समीक्षा भी होती है। इन दिनों टिड्डियों के दल पश्चिम की तरफ से आते हैं। इसलिए हमने अभी ही संबंधित विभागों में अलर्ट जारी किया है और किसानों को भी जागरूक कर रहे हैं।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications