राजस्थान में आधी रात को आंधी तूफान, बीकानेर-जैसलमेर में मकान धराशायी, पर्यटकों के टैंट भी उड़े

बीकानेर/जैसलमेर। राजस्थान में विदा होते मानसून ने रंग बदला है। पश्चिमी इलाके में तेज अंधड़ और बारिश से कई जगह कहर बरपा है। सितंबर में मानसून का यह रूप देख लोग हैरान रह गए, क्योंकि पश्चिमी इलाके में अमूमन मई में आंधी-तूफान आते हैं। बता दें कि बीकानेर में मंगलवार देर रात तेज आंधी के साथ आई बारिश से जिलेभर में काफी नुकसान हुआ। रात 12 बजे अचानक आए इस तेज तूफान ने कई घरों को टीनशैड उड़ गए तो कई घरों के छपरे। वहीं, कई जगह पेड़ टूटकर जमीन पर गिर गए।

Thunderstorm in Jaisalmer Bikaner of western Rajasthan

खरीफ फसलों को काफी नुकसान

खेत में खड़ी खरीफ फसलों को भी नुकसान हुआ। कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे घंटों बिजली बाधित रही। वहीं, बीकानेर शहर में चौथाणी ओझाओं के चौक स्थित एक मकान भी धराशायी हो गया। जिससे बिजली के तार भी टूट कर मकानों पर गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

तेज आंधी ले उड़ी लाखों का सामान

इधर, जैसलमेर जिले के सम स्थित मखमली धोरों पर बीती रात तेज आंधी ने जमकर आंतक मचाया। सम सेंडयून्स स्थित सेंकडों रिसोर्ट के टेंट आंधी में उड़ गए, जिससे रिसोर्ट संचालकों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। रेत का बवंडर इतना तेज था कि टेंट की छतों के साथ साथ फर्नीचर व वहां रखे फ्रिज भी चपेट में आ गए। गनीमत यह रही कि रिसोर्ट संचालकों की सजगता से केम्पों में रुके पर्यटकों को सही सलामत पक्के रिसॉर्ट्स में पहुंचा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+