राजस्थान: कोटा के पूर्व महाराव और सांसद बृजराज सिंह का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोटा, 29 जनवरी: राजस्थान में कोटा के अंतिम शासक महाराव के पुत्र और तीन बार सांसद रहे बृजराज सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही कोटा राजघराना सहित पूरे संभाग और रियासत शोक में डूबी हुई है। शनिवार को राजघराने की परंपरा के अनुसार नयापुरा स्थित क्षारबाग में दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बृजराज सिंह कोटा के अंतिम शासक महाराव भीमसिंह द्वितीय के पुत्र थे।

Brajraj Singh

बता दें कि बृजराज सिंह झालावाड़ लोकसभा से तीन बार सांसद रह चुके थे। वहीं उनके पुत्र इज्याराज सिंह भी एक बार सांसद रहे हैं। साथ ही इज्यराज सिंह की पत्नी कोटा लाडपुरा से मौजूदा विधायक हैं। इज्यराज सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बृजराज भवन में रखा गया। जहां भारी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि पूर्व सांसद एवं कोटा के पूर्व महाराव श्री बृजराज सिंह जी के निधन का समाचार दुखद है। कोटा के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। इसी के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी अपनी संवेदनाएं जताई। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी बृजराज सिंह के निधन पर शोक जताया।

आपको बता दें कि बृजराज सिंह ने साल 1962, 1967 और 1971 में लोकसभा के चुनाव जीते थे। उनका का जन्म 21 फरवरी 1934 को हुआ था। वे 20 जुलाई 1991 को महाराव बने थे। वर्तमान में भी वही कोटा के महाराव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+