Rajasthan: घर से सुबह 4 बजे अचानक लापता हुईं तीन बहनें, CCTV फुटेज देख दंग रह गई Churu Police
Churu Girls News: राजस्थान के चूरू जिले से तीन लड़कियां घर से अचानक लापता हो गईं। इनमें दो सगी बहन व एक ममेरी बहन है। दूसरे दिन गुरुवार को भी तीनों का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस की टीमें लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है।
एक साथ तीन लड़कियों के लापता होने का मामला चूरू जिले की तारानगर तहसील के साहवा पुलिस थाने के गांव बांय का है। तीनों लड़कियों को आखिरी बार रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। इसके बाद तीनों कहां गईं? कुछ पता नहीं।

साहवा थानाधिकारी अल्का सिंह ने बताया कि गांव बांय के विकास रायका ने रिपोर्ट दी है कि 10 अप्रैल की अलसुबह उसके घर से तीनों लड़कियां गायब हुई हैं। दो बेटी हैं जबकि तीसरी लड़की इनकी बुआ की बेटी है, जो हरियाणा के भूना गांव की रहने वाली है। इन दिनों गांव बांय आई हुई थी।
पुलिस के अनुसार अभी तक तीनों ही मिसिंग लड़कियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिन्हें तीन सलवार सूट पहनकर मुंह पर स्कार्फ लगाकर पैदल ही निकलती दिखाई दी है। तीनों ने कंधे पर बैग लटका रखे हैं।
घर से आठ किलोमीटर दूर पैदल जाती सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। ऐसे में इनके अपहरण की आशंका नहीं है। इसके बाद ये एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में चूरू कलेक्ट्रेट सर्किल पर एक बस से उतरती दिखी हैं।
उसी के आधार पर चूरू पुलिस ने चूरू रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोपहर करीब दो बजे वहां दिखाई दी है, मगर कौनसी ट्रेन में बैठी यह पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पुलिस की टीम चूरू रेलवे स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों की दिशा में सीकर, बीकानेर, जयपुर, हनुमानगढ़ व दिल्ली कई टीमें रवाना की हैं।
चूरू पुलिस कांस्टेबल धर्मवीर जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तीनों लड़कियों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 'ये तीनों लड़कियां आज बांय तारानगर सें लापता हो गईं। तीनों सुबह करीब 4 बजे घर से निकली हैं। लड़कियों के माता-पिता सहित पूरा परिवार बेहद चिंताजनक स्थिति में है। लड़किया कहीं भी किसी भाई को दिखें या जानकारी में आए तो पुलिस थाना साहवा चूरू में 01561-284488, 8949470464, 01562-252023 सूचित करें।












Click it and Unblock the Notifications