दो भाइयों को पानी में डूबता देख बचाने के लिए बहन ने लगाई जान की बाजी, तीनों की मौत
बाड़मेर। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार को दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के शिव उपखंड क्षेत्र के कश्मीर गांव में एक कृषि कुएं के पास बनी डिग्गी में डूबने से दो किशोरों व एक युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव कश्मीर निवासी गिरधारीराम मेघवाल के कृषि कुएं के पास बने पानी के होद (डिग्गी) में उनके दो लड़के नहाने उतरे और पैर फिसलने से दोनों डूब गए।
थोड़ी देर तक वो वापस नही लौटे तो उनकी 18 वर्षीय बहन डिग्गी पर पहुंची। उनको डूबता देख वो भी उनकी बचाने उतरी और उसका भी पैर फिसल गया और तीनों की मौत हो गई। घटना के थोड़ी देर बाद आसपास के लोगों ने तीनों के शव बाहर निकाले और पुलिस को सूचना दी।
बाड़मेर के शिव पुलिस थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को भियाड़ स्थित राजकीय मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।












Click it and Unblock the Notifications