चूरू: सड़क किनारे खड़े 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत
चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने एक छात्र सहित तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के सिधमुख राजगढ़ रोड की है।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी एक अचानक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने तेजी से आकर टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में हुई तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप में मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तीनों शवों को मोर्चरी मे रखवाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिए है। पुलिस के मुताबिक मृतक तीनों युवक 17 से 20 साल की उम्र के हैं। वहीं मृतकों की शिनाख्त जयभगवान सांगवान, गजेंद्र सिंह राजपूत, संजय सिंह राजपूत के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने एक मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications