Rajasthan News: पोकरण फायरिंग रेंज से मिसफायर हुईं तीन Missile, दो खेत में मिली, एक लापता
Missile Misfire Pokaran Rajasthan: भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोकरण में फील्ड फायरिंग रेंज से मिसफायर होकर तीन गांवों की ओर चली गईं।

Missile News Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां पर तीन मिसफायर हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ शुक्रवार को ट्रायल चल रहा है। इस दौरान तीनों मिसाइल रास्ता भटककर रेंज से बाहर जाकर तेज धमाकों के साथ खेतों में जा गिरीं।
जैलसमेर भारत-पाकिस्तान पर स्थित जिला है। एक साथ तीन तीन मिसाइल मिसफायर से सैन्य अफसरों की चिंता बढ़ गई। चिंता की बात तो यह भी है कि तीन में से दो मिसाइल तो खेतों में बालू में फंसी मिल गई हैं जबकि एक मिसाइल की तलाश की जा रही है।
राजस्थान तक की खबर में उच्चाधिकारिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि जैसलमेर में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की ओर से सरफेस टू एयर मिसाइल के ट्रायल किए जा रहे थे। शुक्रवार को तीन मिसाइल मिसफायर हो गईं।
बताया जा रहा है कि जमीन से हवा में फायर करने वाली तीन मिसाइल तकनीकी खामी के कारण रास्ता भटक गई। डमी टार्गेट को हिट नहीं करके रेंज से बाहर जाकर जैसलमेर जिले के अलग अलग गांवों में चली गईं। दो मिसाइल तो खेतों में मिल गईं। एक भी तलाश जारी है।

मिसाइल का ट्रायल भारतीय सेना अपनी मारक क्षमता को मजबूत करने के लिए कर रही थी। करीब दस से 25 किलोमीटर रेंज वाली इन मिसाइलों को तीन यूजर ट्रायल्स फायरिंग रेंज से लांचिंग पेड से भारतीय के विशेषज्ञों की मौजूदगी में दागा गया था। तकनीकी खामी के कारण तीनों रास्ता भटक गईं।
मीडिया से बातचीत में जैसलमेर जिले के नाचना डीएसपी कैलाश बिश्नोई ने पोखरण फायरिंग रेंज से मिसाइल मिसफायर होने की पुष्टि की है। एक मिसाइल जैसलमेर के गांव अजासर के शिशुपाल सिंह और दूसरी मिसाइल विक्रम सिंह के खेत में मिली है।












Click it and Unblock the Notifications