घूमने भारत आए तीन विदेशी बेचने लगे अफगानी शिलाजीत, यूं पकड़े गए
महोबा। मध्य प्रदेश के महोबा जिले में पुलिस ने तीन संदिग्ध अफगानी नागरिकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों आरोपी अफगानी शिलाजीत बेचने का काम कर रहे थे। इनमें से दो टूरिस्ट और एक आरोपी बिजनेस वीजा पर भारत आए हैं।

महोबा एसपी मणिलाल पाटीदार जिला मुख्यालय के कृष्णा रेजीडेंसी होटल में 22 जनवरी को तीन अफगानी नागरिक आए और एक कमरा किराए का लेकर ठहर गए। इनमें हकीमी मोहम्मद नबी के पास बिजनेस वीजा पाया गया जबकि दो अन्य आरोपी बजीरी जवी उल्ला, पायेंदा जदा आगा गुल टूरिस्ट वीजा पर हैं। ये आरोपी होटल में रहकर शिलाजीत बेचने का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार पकड़े तीनों आरोपियों की उम्र 21 से 35 साल के बीच है। पुलिस ने इस संबंध सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दी है।












Click it and Unblock the Notifications