राजस्थान: अधिक संख्या में हो मतदान, इसलिए हजारों स्कूली बच्चों ने बनाया अनूठा तिरंगा, वीडियो
अजमेर। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अजमेर जिला कलेक्टर आरती डोगरा नित नए प्रयास कर रही हैं। शुक्रवार को अजमेर के पटेल मैदान में 15 हजार स्कूली बच्चों ने अनूठा तिरंगा बनाकर अनूठी मिसाल पेश की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना था। विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने पटेल मैदान में एक अनूठा तिरंगा बनाया। इसमें शहर के 104 स्कूलों के 15 हजार विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों के परिधान पहनकर राष्ट्रीय ध्वज बनाने में अपनी भूमिका निभाई। अजमेर का यह अनूठा झंडा इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड तथा वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य उन लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना है जो वोट डालने नहीं जाते हैं। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति मतदान करे। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अजमेर शहर के स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों ने अनूठा तिरंगा बनाया। इस गतिविधि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज करवाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बैंड ने इसमें भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, जिला परिषद के सीईओ एवं स्वीप प्रभारी अरूण गर्ग, एसीईओ ज्योति ककवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पहले भी किया जा चुका है ऐसा कारनामा
यूथ ऑफ इंडिया के मिशन तिरंगा के तहत मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में पांच हजार स्कूली बच्चों ने बीते दिनों सुबह क्षीरसागर स्टेडियम में भारत का नक्शा बनाया था। बच्चों की इस ऐतिहासिक एकता ने सऊदी अरब के ह्यूमन कंट्री मैप का रिकॉर्ड तोड़ एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड शहर और देश के नाम किया था। मैदान में बने तिरंगे के आकार में हाथ में तिरंगा लिए बच्चे ऐसी कतार से खड़े हुए थे कि ऊंचाई से देखने पर भारत की स्पष्ट छवि दिखाई दे रही थी।












Click it and Unblock the Notifications