चाय की शौकीन छिपकली : रसोई में चाय बनने पर रोजाना पीने आती है यह छिपकली, देखें वीडियो
भरतपुर।
छिपकली को हम सबने सिर्फ कीट पतंगे खाते देखा है। ये कभी सोचा भी नहीं होगा कि कोई छिपकली चाय की नशेड़ी भी हो सकती है क्या? चाय की शौकीन छिपकली देखनी है तो सीधे चले आइए राजस्थान के भरतपुर जिला कलेक्टर निवास के पास स्थित सहयोग नगर कॉलोनी में प्रीति के घर। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video
चाय की शौकीन छिपकली : रसोई में चाय बनने पर रोजाना पीने आती है यह छिपकली, देखें वीडियो

चाय पीने की लगी लत
प्रीति के घर में एक छिपकली को चाय पीने की लत लग गई है। जब प्रीति अपने व परिवार के लिए सुबह जल्दी चाय बनाने के लिए रसोई में जाती है और तभी चाय बनाने के समय छिपकली भी वहां आ जाती है।

चाय पीकर चली जाती है
उसके लिए प्रीति एक कटोरी में अलग से चाय खिड़की के पास रख देती है और फिर छिपकली आराम से चाय पीकर चली जाती है। गृहिणी प्रीति ने बताया की करीब दो-तीन महीने से यह सिलसिला चल रहा है। एक छिपकली रोजाना चाय पीने आ रही है।

केवल सुबह ही आती है
घर में सुबह जब भी चाय बनती है तो चाय की खुशबु सूंघकर छिपकली वहां आ जाती है। फिर खिड़की के पास कटोरी में छिपकली के लिए चाय रख दी जाती है। छिपकली चाय पीने के बाद चली जाती है। यह छिपकली सिर्फ सुबह के समय ही चाय पीने आती है। दोपहर या शाम की चाय के वक्त नहीं आती।












Click it and Unblock the Notifications